Tue. Apr 21st, 2026

Bigg Boss: 3 महीने बाद भाई से मिले अमाल, अरमान के गले लगकर रोए, फैंस हुए इमोशनल – Amaal mallik cried armaan malik emotional reunion family week bigg boss tmovh

691d84a6947dd amaal mallik 142126273

बिग बॉस 19 में चल रहे फैमिली वीक ने सबके इमोशंस को हाई कर दिया है. कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अशनूर कौर के घरवालों की झलक फैंस ने देख ली. अब शो में अमाल मलिक की फैमिली नजर आने वाली है. अमाल के भाई और म्यूजिक सेंसेशन अरमान मलिक ने घर में एंट्री ली है. करीबन 3 महीने बाद अपने भाई से मिलकर अमाल इमोशनल हो जाते हैं.

इमोशनल हुए अमाल मलिक

शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें उनका ब्रदरहुड देखने को मिलता है. भाइयों का इमोशनल बॉन्ड देख घरवालों की ही नहीं बल्कि फैंस की भी आंखें नम हो गई हैं. अरमान ने गाते हुए बीबी हाउस में एंट्री ली. इस दौरान अमाल पूल किनारे लेटे हुए थे. अरमान अपने भाई के पास जाते हैं उन्हें गले से लगाते हैं. भाई के माथे पर KISS करते हैं और आंसू पोछते हैं. अमाल और अरमान बाद में एक दूसरे को Hug कर रोते हैं. उनके पास बैठीं फरहाना भट्ट ये मोमेंट देखकर इमोशनल हो जाती हैं. 

अमाल-अरमान का शानदार बॉन्ड

अमाल और अरमान के रीयूनियन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. पहले खबरें थीं कि शो में अमाल के पिता डब्बू मलिक एंट्री लेंगे. लेकिन उनकी जगह अरमान ने घर में आकर अपने भाई को सरप्राइज किया है. अमाल और अरमान का बॉन्ड लोगों को काफी पसंद है. दोनों भाई म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. अमाल शो में कई दफा अपनी फैमिली का जिक्र कर चुके हैं.

डिप्रेशन से जूझ रहे थे अमाल

अमाल ने उस वक्त कंट्रोवर्सी क्रिएट की थी जब अचानक से सोशल मीडिया पर उन्होंने परिवार से अलग होने का फैसला किया था. तब वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे. सिंगर ने भाई अरमान से दूर होने की वजह अपने पेरेंट्स को बताया था. क्योंकि वो अरमान की सक्सेस की बढ़ाई करते हुए उन्हें ताने मारते थे. इन सभी बातों से तंग आकर अमाल ने फ्रस्टेशन में फैमिली से नाता तोड़ने वाला पोस्ट किया था. हालांकि अब वो क्लियर कर चुके हैं कि उनकी परिवार और अपने भाई से कोई अनबन नहीं है. 

गेम की बात करें तो अमाल बिग बॉस में छाए हुए हैं. उनकी शो में जर्नी रोलर कोस्टर राइड की तरह रही है. शो में गालियां देने पर उन्हें कई बार टोका गया है. देखना होगा इतना दमखम दिखाने के बाद क्या जनता अमाल को शो का विनर बनाती है.
 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *