Thu. Mar 12th, 2026

Bihar Assembly Elections 2025: Two Women In Patna Complain Of Not Being Able To Cast Their Votes – Amar Ujala Hindi News Live

patana ma eka matathana kathara ka bha khaugdha mahale vata na kara pana ka btha apana shakayata kar

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच पटना से दो महिला मतादाओं की शिकायत सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमे वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई। हमारे पास वोटर आईडी कार्ड भी है। पढ़ें पूरी खबर।

 


Bihar Assembly Elections 2025: Two women in Patna complain of not being able to cast their votes

पटना में एक मतदान केंद्र के बाहर खड़ी महिलाएं वोट न कर पाने के बाद अपनी शिकायत करती हुईं।
– फोटो : ANI



विस्तार


बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच पटना से एक शिकायत आई है। मतदान केंद्र के बाहर खड़ी दो महिलाओं ने शिकायत की कि उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई।

Trending Videos

मतदान केंद्र के बाहर खड़ी श्रेय मेहता ने बताया, “बीएलओ ने हमें वोटर स्लिप नहीं दी और कहा कि इसे डिजिटल रूप से डाउनलोड करें। मेरा नाम मतदाता सूची में है। अब मुझे कहा जा रहा है कि बिना स्लिप लाए वोट नहीं डाल सकती। मेरे पास वोटर आईडी कार्ड भी है और सूची में मेरा नाम सीरियल नंबर 17 पर दर्ज है। हम सुबह 6:30 बजे से यहां इंतजार कर रहे हैं। अब हम वापस जा रहे हैं, हम अपना वोट नहीं डालेंगे…”

हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। 

 

ये भी पढ़ें- बिहार में पहले चरण का मतदान जारी, दो डिप्टी सीएम से लेकर तेजस्वी तक की किस्मत EVM में होगी कैद

 

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *