Tue. Mar 3rd, 2026

Bihar Election: Vvpat Slips Found Discarded In Samastipur, District Magistrate Files Fir – Amar Ujala Hindi News Live

jamana para gara paracaya 7029320a8f085249d67b8773f9efbf38

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झाखरा और शीतलपट्टी गांव में मतदान के बाद वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियां भारी मात्रा में फेंकी मिलीं। जैसे ही यह जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

Trending Videos

सूचना मिलते ही समस्तीपुर डीएम रौशन कुशवाहा और एसपी सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी कुणाल कुमार और राजद प्रत्याशी अरविंद कुमार सहनी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की मांग की।

पढे़ं:  पीएम मोदी बोले- जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है, अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार

जिलाधिकारी व निर्वाचन पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सरायरंजन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोषी चुनाव कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *