Sun. Mar 29th, 2026

Bseb 10th Result 2026 Live:बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, टॉप 10 में 139 बच्चे शामिल – Bseb Class 10th Result 2026 Live Bihar Board 10 High School Result Direct Link Biharboardonlinecom

bihar news a63a7153242accfbd8eecac145601228

06:27 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board Topper: विधानसभा अध्यक्ष ने दी छात्रों को बधाई

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण समस्त छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।उन्होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा 2026 में इस बार कुल 139 बच्चों ने टॉप-10 में जगह बनाई है, जो बच्चों के बीच बढ़ते स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। उन्होंने संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं पुष्पांजली कुमारी और सबरीन परवीन को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियां अधिक संख्या में उत्तीर्ण हुईं हैं। बिहार बोर्ड के 10वीं के परिणाम में बेटियों की सफलता पीएम नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और सीएम नीतीश कुमार की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के सकारात्मक परिणाम को परिलक्षित करता है।

05:52 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board Topper: श्मशान घाट में रोजाना 8 घंटे पढ़ाई करती थी माही

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो हर किसी का दिल छू लेगी। जहां लोग आमतौर पर केवल अंतिम विदाई देने के लिए जाते हैं। उसी श्मशान घाट में मुजफ्फरपुर में पढ़कर माही कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 में 454 अंक लाकर परिवार का नाम रोशन किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

05:20 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board Topper: औरंगाबाद के शिव ने हासिल किया 10वां स्थान

बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 का परिणाम आते ही औरंगाबाद जिले के देव में खुशी की लहर दौड़ गई। राजकीय राजा जगन्नाथ हाई स्कूल देव के छात्र शिव कुमार ने 481 अंक यानी 96.2 प्रतिशत हासिल कर पूरे राज्य में 10वां स्थान हासिल किया है । एक साधारण परिवार से आने वाले इस होनहार छात्र की कामयाबी ने यह साबित कर दिया कि हालात चाहे जैसे भी हों सच्ची लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

04:57 PM, 29-Mar-2026

BSEB 10th Result : छात्र नवरत्न ने टॉप-10 में बनाई जगह

बिहार के मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीनगर के छात्र नवरत्न कुमार ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में 485 अंक प्राप्त कर 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

04:21 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result 2026: पुजारी के बेटे ने टॉप-10 में बनाई जगह

बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 का परिणाम आते ही दरभंगा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जाले प्रखंड के UMS राढ़ी उच्च विद्यालय के छात्र प्रशांत कुमार मिश्रा ने 481 अंक यानी 96.2 प्रतिशत हासिल कर राज्य में टॉप-10 में जगह बनाई है। एक साधारण पुजारी परिवार से आने वाले इस होनहार छात्र की कामयाबी ने यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ जाती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

03:55 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result: स्क्रूटिनी के लिए आवेदन तिथि

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उन परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर दी है जो मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में प्राप्त अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि अगर किसी विद्यार्थी को लगता है कि उसे किसी विशेष विषय या सभी विषयों में उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो वह स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है। स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 07 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दर्ज करना होगा।

03:31 PM, 29-Mar-2026

BSEB Result: साधारण परिवारों के बच्चों ने मैट्रिक में मचाई धूम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती। नालंदा जिले के साधारण परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों ने अपनी मेधा और मेहनत के दम पर राज्य की मेरिट लिस्ट में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

03:08 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board Topper: सबरीन ने लहराया परचम

वैशाली जिले के चेहरा काला प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय छौड़ाही की छात्रा सबरीन परवीन ने 492 अंक हासिल कर पुष्पांजलि कुमारी के साथ संयुक्त रूप से पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। मोहम्मद शहजाद की इस होनहार बेटी ने न सिर्फ अपने जिले और प्रखंड का नाम रोशन किया बल्कि पूरे परिवार को गर्व से भर दिया। परिणाम की खबर फैलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव के लोग, स्कूल और कोचिंग के शिक्षक सभी सबरीन को बधाई देने पहुंचे। सबरीन ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे सेल्फ स्टडी और घर के पास एक कोचिंग सेंटर की नियमित पढ़ाई का बड़ा योगदान रहा। उन्हें खुद भी यकीन नहीं था कि वह राज्य में पहले स्थान पर आएंगी। बस इतना भरोसा था कि परीक्षा में अच्छे अंक जरूर मिलेंगे। आज जब नतीजा सामने आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

02:37 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: ऐसे देखें अपना रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “Bihar Board Class 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

02:28 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: जानिए टॉप पांच में कितने बच्चे शामिल?

इस बार मैट्रिक परीक्षा में दो परीक्षार्थियों ने बराबर अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। इनमें सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप शामिल हैं। दोनों ने 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर बेगूसराय की नाहिद सुलताना ने 97.8 अंक लाया है। तीसरे स्थान पर अनुपा कुमारी और ओम कुमार ने  97.8 अंक लाया है। चौथे स्थान पर तीन बच्चे और पांचवें पर पांच बच्चे शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार टॉप 10 में 139 छात्रों ने जगह बनाई है। 

 

रैंक नाम स्कूल  कुल अंक प्रतिशत
1 पुष्पांजलि कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई 492 98.4%
1 सबरीन परवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौरही, वैशाली 492 98.4%
2 नाहिद सुल्ताना आर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय 489 97.8%
3 अनुपा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरहना, बक्सर 488 97.6%
3 ओम कुमार बी एस एस हाई स्कूल, राजवाड़ा, बेगूसराय 488 97.6%
4 ज्योति कुमारी जे पी एन हाई स्कूल, नरहन, समस्तीपुर 487 97.4%
4 अनुभव कुमार मदिता विद्यार्थी एच/एस, भारतशिला, बांका 487 97.4%
4 अंश राज उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैरिया, पूर्णिया 487 97.4%
5 प्रेरणा कुमारी आर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय 486 97.2%
5 नसरीन परवीन आर डी एम हाई स्कूल, गड़हनी, भोजपुर 486 97.2%
5 अभनीश कुमार बी पी हाई स्कूल, बेगूसराय 486 97.2%
5 विकास कुमार गुप्ता एस एस 108 हाई स्कूल, हट्टा, कैमूर 486 97.2%
5 रूपेश कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुहथ, सहरसा 486 97.2%

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *