Wed. Apr 8th, 2026

Business News Live : युद्ध विराम ने दिया बाजार को पंख! तेल सस्‍ता तो रुपया मजबूत, आरबीआई भी देगा तोहफा

Iran US War Trump Utlimatum 2026 04 e012df7c1f2187d2210d458dea939ff4

Last Updated:

Iran Ceasefire : ईरान और अमेरिका एक बार फिर 2 सप्‍ताह के युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं और इसका असर शेयर बाजार, तेल मार्केट और रुपये पर भी दिख रहा है. बहुत उम्‍मीद है कि आज शेयर बाजार में तेजी दिखेगी, जबकि डॉलर …और पढ़ें

Business News Live : युद्ध विराम से चढ़ेगा बाजार, आरबीआई भी देगा तोहफा!Zoom

ईरान अमेरिका जंग (AI जेनेरेटेड फोटो)

नई दिल्‍ली. ईरान और अमेरिका एक बार फिर कुछ दिनों के लिए युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं. इस बार तो ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्‍य के रास्‍ते तेल और गैस की आवाजाही को भी मंजूरी दे दी है. इस राहत भरी खबर से पूरी दुनिया को फायदा दिख रहा. आज तेल, शेयर और रुपया सहित तमाम बाजारों में तेजी के संकेत साफ दिख रहे हैं. साथ ही रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजे भी आज आने वाले हैं. वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण के हालिया बयानों को देखें तो साफ संकेत मिलता है कि आरबीआई एक बार फिर ब्‍याज दरों में कटौती करके सस्‍ते कर्ज का तोहफा दे सकता है.

GIFT Nifty में तेजी जारी

GIFT Nifty में बुधवार, 8 अप्रैल की सुबह शुरुआती कारोबार में करीब 800 पॉइंट की जोरदार तेजी देखी गई. GIFT Nifty को भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग का संकेत माना जाता है, इसलिए इसकी तेजी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज बाजार मजबूत बढ़त के साथ खुल सकता है.

Dow Futures में तेजी

Dow Futures में तेजी जारी है और यह करीब 900 पॉइंट तक चढ़ गया. वहीं मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत $116.5 प्रति बैरल तक पहुंचने के बाद अब इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली. अमेरिका का WTI क्रूड करीब 13% गिरकर $100 प्रति बैरल से नीचे आ गया, जो हाल की घटनाओं और Donald Trump के बयान के बाद हुआ. दूसरी तरफ Brent Crude दिन के अंत में 0.5% गिरकर $109 प्रति बैरल पर बंद हुआ और दिनभर की सारी बढ़त खत्म हो गई.

Business News Live : WTI (कच्चे तेल) की कीमत

Business News Live :  WTI (कच्चे तेल) की कीमत 17% से ज्यादा गिर गई. अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Truth Social पर कहा कि यह “दोनों तरफ से युद्धविराम” (double-sided truce) होगा. इसका मतलब है कि अमेरिका और ईरान दोनों कुछ समय के लिए हमला रोकेंगे, लेकिन यह तभी संभव होगा जब ईरान जल्दी और सुरक्षित तरीके से Strait of Hormuz को फिर से खोलने के लिए तैयार हो.

आरबीआई भी दे सकता है सस्‍ते कर्ज का तोहफा

रिजर्व बैंक के गर्वनर संजय मल्‍होत्रा की अगुवाई वाली एमपीसी की बैठक आज सुबह खत्‍म हो जाएगी और माना जा रहा है कि एक बार फिर रेपो रेट में कटौती का तोहफा मिल सकता है. वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी एक दिन पहले ही सस्‍ते कर्ज का संकेत दिया था. उनकी बातों को पकड़ कर चलें तो साफ संकेत दिख रहा है कि रेपो रेट में एक बार फिर कटौती की जा सकती है. आरबीआई पहले ही रेपो रेट में 5 बार कटौती कर चुका है.

शेयर बाजार में आएगी जबरदस्‍त तेजी!

ईरान और अमेरिका के सीजफायर पर सहमत होने का असर आज शेयर बाजार पर भी बखूबी दिखेगा. भारत का गिफ्ट निफ्टी तो पहले से ही 3 फीसदी यानी 699 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिख रहा है. ग्‍लोबल मार्केट में भी एशिया में जापान का निक्‍केगी 4.50 फीसदी तो दक्षिण कोरिया का कॉस्‍पी बाजार 5.37 फीसदी की तेजी के साथ बुधवार सुबह कारोबार कर रहा है. अमेरिकी शेयर बाजार में भी डाऊ जोंस 2 फीसदी से ज्‍यादा तो एसएंडपी में करीब 1 फीसदी की तेजी दिख रही है.

कच्‍चे तेल में बड़ी गिरावट

ईरान के होर्मुज का रास्‍ता खोलने और 2 सप्‍ताह तक युद्ध विराम पर सहमत होने के बाद ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड तो 14 डॉलर से भी ज्‍यादा टूटकर 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास दिख रहा है, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव 15 डॉलर से भी नीचे चला गया है. इससे प्रति बैरल कीमत भी 97 डॉलर के आसपास दिख रही है. यह क्रूड की कीमत में हाल फिलहाल आई सबसे बड़ी गिरावट है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *