Mon. Mar 16th, 2026

Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips: नवरात्र शुरू होने से पहले घर से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें, तभी बरसेगी मां दुर्गा की कृपा – chaitra navratri 2026 vastu tips remove these things from home before navratri tvisg

69b384f2d9a2a chaitra navratri vastu tips 133053214

Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips: कुछ दिनों में चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हर वर्ष नवरात्र का पर्व मनाया जाता है. नवरात्र के इन शक्तिशाली दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है. हिंदू धर्म में नवरात्र के यह 9 दिन बहुत ही शुभ और मां दुर्गा की उपासना के लिए विशेष माने जाते हैं. 

द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने वाली है और इन शुभ दिनों का समापन 27 मार्च को रामनवमी के दिन होगा. वहीं, वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नवरात्र का पर्व आने से पहले घर को साफ-सुथरा रखना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जब मां दुर्गा का आगमन होता है तो घर का वातावरण पवित्र और सकारात्मक होना चाहिए. इसलिए नवरात्र शुरू होने से पहले घर की अच्छी तरह सफाई कर लेनी चाहिए और ऐसी चीजों को बाहर कर देना चाहिए जिन्हें अशुभ या नकारात्मक माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है. तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनको नवरात्र शुरू होने से पहले घर से हटा देना चाहिए.

टूटी-फूटी मूर्तियां और धार्मिक वस्तुएं

अगर घर के मंदिर में देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्तियां या फटी हुई तस्वीरें रखी हैं तो उन्हें हटा देना चाहिए. ऐसी वस्तुओं को मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता है. इन्हें किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करना या मंदिर में दान करना बेहतर माना जाता है.

बंद या खराब घड़ियां

घर में बंद पड़ी घड़ी को वास्तु में अच्छा नहीं माना जाता है. यह जीवन में रुकावट और ठहराव का संकेत माना जाता है. नवरात्र से पहले ऐसी घड़ियों को ठीक करा लें या घर से हटा दें.

टूटे बर्तन और खराब सामान

रसोई में टूटे बर्तन, दरार वाले कप या बेकार हो चुका सामान रखना अशुभ माना जाता है. नवरात्र से पहले इन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए, ताकि घर में साफ-सफाई और सकारात्मक माहौल बना रहे.

बेकार और कबाड़ का सामान

घर में लंबे समय से जमा बेकार सामान या कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है. नवरात्र से पहले घर को व्यवस्थित करना और ऐसे सामान को निकाल देना शुभ माना जाता है.

सूखे या मुरझाए पौधे

अगर घर में सूखे या मुरझाए पौधे लगे हैं तो उन्हें भी हटा देना चाहिए. सूखे पौधों को वास्तु में नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. उनकी जगह नए और हरे-भरे पौधे लगाना बेहतर माना जाता है. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *