Mon. Mar 30th, 2026

Cold War: ममता बनर्जी की हत्या की साजिश! पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा हाई, TMC और बीजेपी के बीच जुबानी जंग

Mamata Banerjee 2026 03 250ba825195ee6f99379b03805dce9c8

Last Updated:

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के दावे पर कड़ा रिएक्शन दिया है. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘अगर कोई सिटिंग सीएम अपनी जान को खतरा बता रही है, तो इसे सीरियसली लेना चाहिए’. इस मामले पर टॉप लेवल पर फोकस होना बहुत जरूरी है. श्रीनेत ने राजनीति में बढ़ती नफरत पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने बीजेपी पर विपक्ष के खिलाफ खराब माहौल बनाने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी की सिक्योरिटी को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की.

ख़बरें फटाफट

ममता बनर्जी की हत्या की साजिश! टीएमसी और बीजेपी के बीच शुरू हुई जुबानी जंगZoom

ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी जान को खतरा है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को उस समय राजनीतिक विवाद तेज हो गया, जब ममता बनर्जी ने अपनी हत्या की साजिश का दावा किया. इस बयान पर विभिन्न दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मनबाजार में एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि उनकी जान को खतरा है. इस बयान के बाद विपक्षी नेताओं में चिंता बढ़ गई, वहीं भाजपा ने इस पर पलटवार किया.

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर कोई मौजूदा मुख्यमंत्री अपनी जान को खतरा बता रहा है, तो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे शीर्ष स्तर पर ध्यान दिया जाना जरूरी है.

श्रीनेत ने यह भी आरोप लगाया कि राजनीति में बढ़ती नफरत और बयानबाजी, खासकर भाजपा की ओर से विपक्ष के खिलाफ, ऐसा माहौल बना रही है जहां नेताओं की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि वह अपने नेता की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी ममता बनर्जी के बयान को गंभीरता से लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी ऐसा कह रही हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में फिर से चुनाव जीतेंगी.

दूसरी ओर, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था और शासन पर सवाल उठाए. भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी को खुद खतरा नहीं है, बल्कि उनके शासन में राज्य की जनता परेशान है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नीतियों के कारण गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं बढ़ी हैं और जनता का भरोसा अब भाजपा की ओर बढ़ रहा है.

भाजपा लगातार टीएमसी सरकार पर प्रशासनिक विफलता और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने के आरोप लगाती रही है, जबकि टीएमसी इन आरोपों को खारिज करते हुए केंद्र और भाजपा नेताओं पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई और दबाव बनाने का आरोप लगाती रही है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *