Last Updated:
Delhi Car Blast Update: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार धमाके में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में पुलवामा के तारिक को हिरासत में लिया गया है. तारिक ने विस्फोट में इस्तेमाल कार को खरीदा था. घटना के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जड़ते दिख रहे हैं. पुलिस को डॉक्टर उमर मोहम्मद पर शक है.
कार ब्लास्ट में अब तक नौ लोगों की मौत हुई है.Delhi Car Blast Update: सोमवार शाम में दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए धमाकों की जांच कर रही एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कार में विस्फोटक लगाया गया था और विस्फोटक से ही धमाका किया गया. एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक है. कार पुलवामा के तारिक ने खरीदी थी. उसे हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि इस घटना के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं. खुफिया एजेंसियों को शक है कि आई-20 कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था. पुलिस कार में जो शख्स सवार था उसका DNA टेस्ट करवाएगी. इसके बाद पुष्टि होगी कि कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद ही सवार था या नहीं. फरीदाबाद मॉड्यूल का एक आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद फरार चल रहा था. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को कई अहम सुराग हाथ लगे.
इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसियां इस घटना की जांच में जुटी है. मामले की जांच एनआईए को दी जा सकती है. घटना सोमवार शाम करीब 6:52 बजे की है. विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि उसने आसपास की कई कारों को अपनी चपेट में ले लिया. सोमवार तड़के ही फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल का पता चला था. सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के नेतृत्व में हरियाणा और कश्मीर में की गई छापेमारी में करीब 2900 किलो विस्फोटक पदार्थ पकड़े गए थे. दिल्ली में यह 14 साल विस्फोट की कोई घटना है. इससे पहले 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था.
अब तक की जांच से स्पष्ट हो गया है कि विस्फोट की यह घटना कोई हादसा नहीं थी. विस्फोटक का इस्तेमाल यह बता रहा है कि इसके पीछे कोई साजिश है. हालांकि घटना के 12 घंटा से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दिल्ली पुलिस यह नहीं कह रही है कि यह एक आतंवकवादी घटना है. हालांकि सूत्र यही बता रहे हैं कि घटना के तार फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं.

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स… और पढ़ें
