Mon. Mar 30th, 2026

Dhurandhar 2 Box Office Collection Cross 800 Crore On Sunday Beat Kgf Chapter 2 – Entertainment News: Amar Ujala

bkasa oifasa kalkashana 60eb9f98c23e298bbd92c012a8adf879


आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अच्छा कलेक्शन कर रही है। रविवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसकी कमाई में इजाफा हुआ है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

Viral Video: कॉन्सर्ट में सिंगर अर्पित बाला ने खोया आपा, फैन की इस हरकत के बाद की बदसलूकी! जानें पूरा मामला




Trending Videos

Dhurandhar 2 box office collection cross 800 crore on sunday beat kgf chapter 2

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के दृश्य
– फोटो : सोशल मीडिया


‘धुरंधर 2’ का अब तक का कलेक्शन

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। नौवें दिन ‘धुरंधर 2’ ने 41.75 करोड़ रुपये कमाए। दसवें दिन की कमाई 62.85 करोड़ रुपये रही। 11वें दिन इसने 68.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 846.80 करोड़ रुपये हो गया है।


Dhurandhar 2 box office collection cross 800 crore on sunday beat kgf chapter 2

11वें दिन की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म
– फोटो : अमर उजाला


‘केजीएफ: चैप्टर 2’ को छोड़ा पीछे

‘धुरंधर 2’ सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। 11 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1361.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ को पीछे छोड़ा है। ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का नेट वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1250 करोड़ रुपये है।


Dhurandhar 2 box office collection cross 800 crore on sunday beat kgf chapter 2

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 11वें दिन ही अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 840.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। भारत में यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। मगर, अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ बन गई है।


Dhurandhar 2 box office collection cross 800 crore on sunday beat kgf chapter 2

‘उस्ताद भगत सिंह’ का कलेक्शन
– फोटो : X


उस्ताद भगत सिंह

19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के साथ पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई। मगर, यह अपना दम नहीं दिखा पाई है। उनकी फिल्म सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई। इसने आज 11वें दिन 1.03 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 69.94 करोड़ रुपये हो गया है।


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *