Tue. Mar 31st, 2026

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12 Break The Project Hail Mary Record – Entertainment News: Amar Ujala

thharathhara 2 usatatha bhagata saha d3c37b18161cb66e46350d9c97db9898


रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वीकएंड पर फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। रिकॉर्ड के मामले में इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ा है। भारत में यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। भारत में यह फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ और ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ पर भारी पड़ रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है। 




Trending Videos

Dhurandhar 2 box office collection day 12 break the project hail mary record

धुरंधर 2
– फोटो : यूट्यूब


‘धुरंधर 2’ का टोटल कलेक्शन

  • ‘धुरंधर 2’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • ग्यारहवें दिन रविवार को फिल्म की कमाई 68.10 करोड़ रुपये रही थी। 
  • दसवें दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला था और इसने 62.85 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • नौवें दिन फिल्म की कमाई 41.75 रही थी।
  • पहले हफ्ते में ‘धुरंधर 2’ ने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • इस तरह से इस फिल्म ने भारत में अब तक 872.17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।


Dhurandhar 2 box office collection day 12 break the project hail mary record

धुरंधर 2
– फोटो : यूट्यूब


किन फिल्मों को छोड़ा पीछे?

‘धुरंधर 2’ ने भारत के साथ दुनियाभर में भी अच्छी कमाई की है। 12 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 1392.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़कर रिकॉर्ड बनाया है। ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1354.84 है।

बॉलीवुड में काम करने पर क्या बोले नागा चैतन्य? आमिर के साथ इस फिल्म से किया था हिंदी फिल्मों में डेब्यू


Dhurandhar 2 box office collection day 12 break the project hail mary record

प्रोजेक्ट हेल मेरी
– फोटो : यूट्यूब


‘धुरंधर 2’ को टक्कटर दे रही ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’

‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ दुनियाभर में 20 मार्च को रिलीज हुई थी। भारत में यह 26 मार्च को रिलीज हुई। भारत में पांचवें दिन इस फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 16.70 करोड़ रुपये हो चुका है। दुनिया भर में भी यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। इसने अब तक वर्ल्डवाइड 1285 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे रही है।


Dhurandhar 2 box office collection day 12 break the project hail mary record

उस्ताद भगत सिंह
– फोटो : एक्स@OGcults


‘उस्ताद भगत सिंह’ का कलेक्शन

19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के साथ ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई है। पवन कल्याण की यह फिल्म सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई। बारहवें दिन यानी सोमवार को इसने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। एक करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म का कुल कलेक्शन 70.29 करोड़ रुपये हो चुका है। माना जाता है कि इस फिल्म के कलेक्शन पर ‘धुरंधर 2’ का असर पड़ा है।


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *