07:11 PM, 24-Feb-2026
ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका
जोफ्रा आर्चर ने पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई है। आर्चर की गेंद पर सईम अयूब कैच आउट हुए। अयूब सात गेंदों पर एक चौका की मदद से सात रन बनाकर पवेलियन लौटे।
07:03 PM, 24-Feb-2026
ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
इंग्लैंड के खिलाफ सुपर आठ मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान और सईम अयूब पारी का आगाज करने उतरे हैं।
06:37 PM, 24-Feb-2026
ENG vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
06:33 PM, 24-Feb-2026
ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। फहीम अशरफ को आराम दिया गया है और शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है। वहीं, इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।
06:16 PM, 24-Feb-2026
ENG vs PAK Live Score: बटलर का फॉर्म चिंताजनक
सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलकर फॉर्म में लौटे। टूर्नामेंट में यह पहला मौका था जब उन्होंने पावरप्ले के बाद तक बल्लेबाजी की। हालांकि, जोस बटलर का फॉर्म अब भी चिंता का विषय बना हुआ है, लेकिन उन्हें कप्तान हैरी ब्रूक का पूरा समर्थन हासिल है।
06:09 PM, 24-Feb-2026
ENG vs PAK Live Score: इंग्लैंड का आत्मविश्वास बढ़ा
श्रीलंका के खिलाफ कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए इंग्लैंड ने परिस्थितियों के अनुरूप प्रदर्शन किया। टीम के स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी अहम योगदान दिया। लेग स्पिनर आदिल रशीद और बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन को भी विकेट मिले।
06:08 PM, 24-Feb-2026
ENG vs PAK Live Score: स्पिनरों पर रहेगी नजर
धीमी और स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल पिच पर इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में आमने-सामने होंगी, तो मुकाबले का केंद्र बिंदु स्पिन गेंदबाज ही रहेंगे। इंग्लैंड की टीम अब तक टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई है, लेकिन दो बार की चैंपियन यह टीम अब जीत की राह पर लौट चुकी है।
06:04 PM, 24-Feb-2026
ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका, सईम अयूब आउट; आर्चर को मिली सफलता
Today Live Cricket Score ENG vs PAK T20 World Cup Super 8: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। इंग्लैंड ने पहले मैच में जीत दर्ज की थी, जबकि पाकिस्तान का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के जीत दर्ज करनी होगी।
