Sat. Feb 21st, 2026

Gold-Silver Rate: अचानक फिर भागी चांदी, लेकिन हाई से अभी भी ₹1.75 लाख सस्ती, जानें गोल्ड रेट – Silver Price Surge after Crash from high check latest gold silver rate before buying tutc

6997de26b50c4 gold prices silver prices lunar new year china lunar year 181201563

सोना-चांदी की कीमतें क्रैश (Gold-Silver Price Crash) होने के बाद अब एक बार फिर से उछाल मारती हुईं नजर आ रही है. बीते दो कारोबारी दिन से लगातार इनमें तेजी देखने को मिल रही है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शुक्रवार को भी चांदी खुलने के साथ ही करीब तेजी के साथ 2.44 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई, लेकिन इस उछाल के बाद भी अभी Silver Price अपने हाई से करीब 1.75 लाख रुपये तक कम है, तो वहीं Gold Rate भी बढ़ने के बावजूद हाई से सस्ता बना हुआ है. 

1 किलो चांदी का अब ये रेट 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गुरुवार की बढ़त के बाद शुक्रवार को ओपन होने के साथ ही सिल्वर रेट में उछाल देखने को मिला है. 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत अपने पिछले बंद 2,41,393 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में खुलने के साथ ही 2,44,802 रुपये के लेवल पर जा पहुंची. यानी 1 Kg Silver Rate झटके में 3409 रुपये बढ़ गया. वहीं महज दो दिन में चांदी 16,019 रुपये महंगी हुई है. बता दें 17 फरवरी को चांदी का वायदा भाव 2,28,783 रुपये पर क्लोज हुआ था. 

अपने हाई से काफी सस्ती Silver
भले ही बीते दो दिनों में सिल्वर प्राइस में तेजी देखने को मिली है, लेकिन ये अभी भी अपने हाई लेवल से काफी सस्ती (Silver Cheaper From High) मिल रही है. दरअसल, बीते 29 जनवरी को चांदी की कीमत ने रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये के लाइफ टाइम हाई लेवल को चट कर लिया था. लेकिन इस स्तर पर पहुंचने के बाद ये लगातार क्रैश (Silver Crash) हुई. फिलहाल की बात करें, तो ताजा बढ़ोतरी के बाद भी ये कीमती धातु  1,75,246 रुपये प्रति किलो तक सस्ती मिल रही है. 

Gold Rate में ये बदलाव 
चांदी की कीमत के बाद अब बात करें, सोने के भाव के बारे में तो ये भी रफ्तार पकड़ती हुई नजर आई है. शुक्रवार को एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना खुलने के साथ ही 1,55,386 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि बीते कारोबारी दिन ये उछाल के साथ 1,54,819 रुपये पर बंद हुआ था. इस हिसाब 10 Gram 24 Karat Gold Rate 567 रुपये चढ़ा है. वहीं बीते दो दिन में ये कीमती पीली धातु (Yellow Metal) 3968 रुपये महंगा हुआ है. 17 फरवरी को ये मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 1,51,418 रुपये पर बंद हुआ था.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *