गुजरात के सूरत में जैन समुदाय से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां जैन समाज की कुछ महिलाओं के एक समूह ने पुलिस से संपर्क कर एक जैन मुनि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक कथित अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति जैन मुनि के वेश में नजर आ रहा है। महिलाओं का आरोप है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति जैन मुनि चंद्र सागर मुनि हैं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
महिलाओं ने इस मामले को गंभीर बताते हुए रविवार को सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत को एक लिखित शिकायत दी। शिकायत में महिलाओं ने कहा कि अगर इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे पूरे जैन समुदाय की छवि खराब हो सकती है। उनका कहना है कि इस तरह की बातें कुछ समय से सामने आ रही हैं और अब इसे रोकना बहुत जरूरी हो गया है। उन्होंने मांग की कि मुनि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें उनके पद से हटाया जाए, ताकि समाज को शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें:- Iraq: इराक में विदेशी पत्रकार का अपहरण, एक आरोपी गिरफ्तार; सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी
जैन मुनि ने सभी आरोपों को किया खारिज
दूसरी ओर, जैन मुनि चंद्र सागर मुनि ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह सब उनके खिलाफ फैलाए जा रहे बेबुनियाद अफवाहें हैं। उनका दावा है कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने के लिए गलत जानकारी फैला रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- कहां हैं मोजतबा खामेनेई?: जंग के एक महीने बाद भी गायब हैं ईरान के सर्वोच्च नेता, रूसी दूत ने किया बड़ा दावा
मुनि ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
मुनि ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले कुछ समय से उनके खिलाफ अफवाहें फैल रही हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आरोप लगाने वाले लोग कभी उनसे मिले भी हैं या उन्हें असली सच्चाई की जानकारी है। उनका कहना है कि बिना सच जाने इस तरह के आरोप लगाना गलत है। फिलहाल, पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, शिकायत मिलने के बाद आगे जांच की संभावना जताई जा रही है।
अन्य वीडियो
