Thu. Apr 9th, 2026

IMD Mausam Alert | Rain And Hailstorm Update | रेड अलर्ट: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में अगले 48 घंटे भारी, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

IMD Weather Rain Storm Alert 2026 04 e32533879e5fe29405d11b36d831bde9

होमफोटोदेश

दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में अगले 48 घंटे भारी, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश

Last Updated:

IMD Rain Strom Alert: सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. दिल्ली-NCR सहित यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में 7 और 8 अप्रैल को भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने कश्मीर और हिमाचल के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है. अगले 5 दिनों तक तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है. (All Photos : PTI)

IMD Weather Rain Storm Alert8 2026 04 43e97758c11256312fe76ad8e4c4a597

उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. अगले 48 घंटों के दौरान मौसम का यह बदला हुआ मिजाज न केवल तापमान में गिरावट लाएगा और आम जनजीवन को भी प्रभावित कर सकता है.

IMD Weather Rain Storm Alert5 2026 04 7bee0c7814b099d35c1d9449ac9e376f

7 और 8 अप्रैल को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

IMD Weather Rain Storm Alert4 2026 04 0771167d1ec7ba2abb3060728ca51266

राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम विभाग ने मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है. इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. दिल्ली के अलावा सोनीपत, रोहतक, झज्जर और बागपत जैसे इलाकों में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश शुरू हो सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

IMD Weather Rain Storm Alert10 2026 04 d89d8abe3231f5fedd11bad2cebdcd0f

हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हुए नए सिस्टम की वजह से कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है. कश्मीर में 7 अप्रैल और हिमाचल प्रदेश में 8 अप्रैल को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.

IMD Weather Rain Storm Alert7 2026 04 ecabb0d7bc74d5e7f586d3785892fd13

मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है. राजस्थान में तो हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिसे ‘थंडरस्क्वाल’ की श्रेणी में रखा गया है.

IMD Weather Rain Storm Alert9 2026 04 aa2cb55613bfd77051bca00355d7d825

उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़ और मथुरा जैसे पश्चिमी जिलों में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 8 अप्रैल को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की उम्मीद है. झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसमी बदलाव का असर अगले 5 दिनों तक बना रहेगा, जिससे लू से राहत तो मिलेगी लेकिन ओलावृष्टि फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है.

IMD Weather Rain Storm Alert3 2026 04 477f2a81db15db79acfca3fdc295fc2c

मौसम विभाग के एनालिसिस के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास ही बना रहेगा. इसके बाद ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. दक्षिण भारत के कुछ राज्यों जैसे केरल और तटीय कर्नाटक में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है, लेकिन उत्तर भारत फिलहाल ठंडी हवाओं और बारिश की चपेट में रहने वाला है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *