Fri. Mar 6th, 2026

IND vs ENG सेमीफाइनल के बाद फैंस से भिड़े वरुण धवन, फोन छीनने की कोशिश की, Video – varun dhawan angry fan outside wankhede stadium india england t20 world cup semifinal tmovj

69aa86ca98f1a varun dhawan 064821173

मुंबई के वानखेडे़ क्रिकेट स्टेडियम में बीती गुरुवार 5 मार्च को इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्डकप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. इसमें इंडिया ने अपने नाम ऐतिहासिक जीत हासिल की. स्टेडियम में बॉलीवुड के कई सितारों का भी हुजूम लगा हुआ था. वरुण धवन, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स इंडिया को चियर करने पहुंचे थे. 

वरुण ने की फैन से बदतमीजी?

मैच खत्म होने के बाद सभी सितारे काफी खुश दिखे. मगर वरुण धवन के साथ एक घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. स्टेडियम से जब वरुण अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे, तो उन्हें कुछ फैंस ने घेरा जो एक्टर के साथ अपनी फोटो चाहते थे. एक फैन ने वरुण के साथ जाते-जाते फोटो खिंचवानी चाही, मगर एक्टर अचानक गुस्सा हो गए और उसका फोन उसके हाथ से छीनने की कोशिश करने लगे. 

वरुण के चेहरे पर इस दौरान काफी सीरियसनेस दिखी. हालांकि इस घटना से पहले वरुण ने स्टेडियम के बाहर कुछ फैंस का दिन भी बनाया. उन्होंने खुद फैंस के साथ सेल्फी खींचकर उन्हें गिफ्ट दिया. मगर सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर्स वरुण के इस बर्ताव की कड़ी निंदा कर रहे हैं. उनका कहना है कि एक्टर को पब्लिक प्लेस में ऐसा नहीं करना चाहिए था. वहीं दूसरे कह रहे हैं कि वरुण के अंदर घमंड आ गया है.

वरुण की आने वाली फिल्में

वरुण धवन की पिछली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सक्सेसफुल रही थी. इसने वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपये कमाए, जिससे ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो गई. इस फिल्म ने वरुण के करियर को भी नई उड़ान दी है. अब वो जल्द अपने पिता डेविड धवन के डायरेक्शन में बन रही कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगे, जो 4 जून को थिएटर्स में आएगी. इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय जैसी एक्ट्रेसेज शामिल हैं.

हालांकि वरुण की फिल्म को एक तगड़ा मुकाबला मिलने वाला है. ‘केजीएफ’ वाले यश अपनी मच-अवेटेड ‘टॉक्सिक’ लेकर उसी दिन आ रहे हैं, जो पहले 19 मार्च को रिलीज होनी थी. इस क्लैश में किसका नुकसान, तो किसका फायदा होगा ये तो फिलहाल वक्त आने पर ही पता चलेगा. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *