
थाला फॉर अ रीजन मीम्स वायरल
– फोटो : Twitter
विस्तार

{“_id”:”69aa630063870a1a430290ac”,”slug”:”thala-for-a-reason-internet-erupts-with-dhoni-memes-as-india-beat-england-by-7-runs-t20-world-cup-2026-03-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”IND vs ENG Semifinal: धोनी स्टेडियम में और भारत की जीत सात रन से, सोशल मीडिया पर छाए ‘थाला फॉर अ रीजन’ मीम्स”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}

थाला फॉर अ रीजन मीम्स वायरल
– फोटो : Twitter
टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर ‘थाला फॉर अ रीजन’ मीम्स की बाढ़ आ गई। दरअसल इस मुकाबले को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी स्टेडियम में मौजूद थे। जैसे ही भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराया, फैंस ने धोनी के प्रसिद्ध जर्सी नंबर सात से जोड़ते हुए ‘थाला फॉर अ रीजन’ मीम्स शेयर करना शुरू कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस धोनी को प्यार से थाला यानी लीडर कहते हैं। अब यह नाम पूरे देश के क्रिकेट प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है।