भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का अभ्यास मैच जारी है। भारत की बल्लेबाजी चल रही है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए उतरे। ईशान किशन ने महज 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। अर्धशतक लगाने के बाद टीम प्रबंधन ने ईशान को वापस बुलाया और वह रिटायर आउट हुए। अब अभिषेक और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
ईशान-अभिषेक ने की ओपनिंग
भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए उतरे। भारत को इन दोनों की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई और पांचवें ओवर में ही टीम का 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। भारत ने विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में ओपनिंग संयोजन में बदलाव किया और संजू सैमसन की जगह ईशान को ओपनिंग करने भेजा। ईशान ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए पचासा लगाया। ईशान किशन ने महज 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। ईशान ने 20 गेंदों पर दो चौकों और सात छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। अर्धशतक लगाने के बाद टीम प्रबंधन ने ईशान को वापस बुलाया और वह रिटायर आउट हुए।
वॉशिंगटन सुंदर की वापसी
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस मैच के लिए वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा भी भारतीय टीम में शामिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी चोटिल हो गए थे जिस कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान इस बात की पुष्टि कर दी कि अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन पारी का आगाज करेंगे।
अभ्यास मैच के लिए दोनों टीमें:
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिक्लेटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, कॉबिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्त्जे, कगिसो रबादा।
