यूएई पर हमलों की निंदा, होर्मुज फ्री हो, PM मोदी की UAE प्रेसिडेंट से हुई बात
Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की. उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति, यूएई पर हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति (File Photo)
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ फोन पर बातचीत की है. दोनों शीर्ष नेताओं के बीच पश्चिम एशिया के मौजूदा तनावपूर्ण हालात, यूएई पर हुए हालिया हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा जैसे कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से बात हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की है.
पीएम मोदी ने लिखा, यूएई के राष्ट्रपति, मेरे भाई महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. हमने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की. यूएई पर हुए उन सभी हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा को दोहराया, जिनके परिणामस्वरूप निर्दोष लोगों की जान गई है और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के माध्यम से सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमत हुए. हम क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए एक साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे.
यूएई पर हमलों की निंदा
साफ है कि फोन कॉल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई पर हुए उन सभी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की, जिनके कारण निर्दोष नागरिकों की जान गई है और वहां के सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है. भारत ने वैश्विक मंचों पर हमेशा आतंकवाद और किसी भी संप्रभु राष्ट्र पर होने वाले अकारण हमलों का मुखर विरोध किया है. प्रधानमंत्री ने अपने इसी स्पष्ट रुख को दोहराते हुए यूएई के राष्ट्रपति को आश्वस्त किया कि क्षेत्रीय अस्थिरता और हिंसा के खिलाफ लड़ाई में भारत पूरी मजबूती के साथ संयुक्त अरब अमीरात के साथ खड़ा है. निर्दोष लोगों की जान जाना और आम नागरिकों के इस्तेमाल वाली जगहों को निशाना बनाना किसी भी लिहाज से स्वीकार्य नहीं है, और भारत इस तरह के अमानवीय हिंसक कृत्यों की कड़ी भर्त्सना करता है.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
