भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीतने की खबर से बॉलीवुड सेलेब्स भी खुश हैं। सभी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं
सुनील शेट्टी ने की इमोशनल पोस्ट
सुनील शेट्टी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हौसले और मेहनत को सलाम किया। साथ ही इस जीत को बहुत खास बताया। वह लिखते हैं, ‘जोर से बोलिए, हम वर्ल्ड चैंपियन हैं।’ वह टीम इंडिय की इस जीत से बहुत खुश हैं।
सनी देओल ने लिखा- ‘कमाल कर दिखाया’
सनी देओल भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप पर काफी गदगद हैं। वह इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखते हैं, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद! आज मेरी बहनों ने इतिहास रच दिया। भारत के लिए महिला क्रिकेट में पहला विश्व कप, क्या कमाल कर दिखाया। नारी शक्ति ने तिरंगे को ऊंचा फहरा दिया है। ये जीत हर हिंदुस्तानी की जीत है।’
View this post on Instagram
