11:13 AM, 08-Mar-2026
राजवाड़ा पहुंची पहली गेर

11:06 AM, 08-Mar-2026
छतों से गेर देखते लोग

11:00 AM, 08-Mar-2026
राजवाड़ा पर जुटने लगे लोग
गेर शुरू होने के पहले ही राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे। कई युवक रंगों में पुते नजर आए। किसी ने पूरे शरीर को अलग अलग रंगों से पुतवा रखा था तो किसी ने अपने बालों पीले और गुलाबी रंगों से रंगवा लिया था। लोग उन्हें निहारते रहे।

10:54 AM, 08-Mar-2026
मारल क्लब की गेर
करीब साढ़े 10 बजे टोरी कॉर्नर की गेर से गेर की शुरुआत हुई। इस गेर में बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। यह गेर लोगों पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ी। टैंकरों से पानी व रंगों की जमकर बौछार हुई। कुछ ही देर में यह गेर गोराकुंड चौराहे पर पहुंच गई।

10:50 AM, 08-Mar-2026
टोरी कॉर्नर से निकली मारल क्लब की गेर

10:38 AM, 08-Mar-2026
रंगों से बचने के लिए चश्मे की दुकानों पर भी लगने लगी है भीड़

10:32 AM, 08-Mar-2026
बच्चे आकर्षक रंगों में नजर आए

10:28 AM, 08-Mar-2026
ठंडाई की दुकानों को भी सजाया गया
गेर मार्ग पर आने वाली ठंडाई की दुकानों को भी सजाया गया है। गेर देखने आने वाले लोग ठंडाई का लुफ्त भी लेते है।

10:04 AM, 08-Mar-2026
अस्थाई जेल भी बनाई गई है
गेर में कई बार असामाजिक तत्व पत्थर फेंकेते है या एक दूसरे पर चप्पल-जूते फेंकते है। इससे निपटने के लिए सादी वर्दी मेें पुलिस जवान गेर में शामिल रहेंगे। वे गेर में कानून हाथ में लेने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखेंगे और पकड़े जाने पर उन्हें जेल की हवा भी खाना पड़ेगी। राजवाड़ा पुलिस चौकी और एमजी रोड थाने पर अस्थाई जेल बनाई गई है।

09:47 AM, 08-Mar-2026
ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर निगम ने बनाया 15 फीट लंबा टैंक
नगर निगम गेर में नया आकर्षण जोड़ने जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर निगम के वर्कशॉप में विशेष ‘युद्धक टैंक’ तैयार किया है। 15 फीट लंबा और 7 फीट चौड़ा यह टैंक निगम के कबाड़ से तैयार किया गया है। करीब 10 लोगों की टीम ने इसे बनाया है। यह टैंक गेर के दौरान लगभग 100 फीट की ऊंचाई तक रंग फेंक सकेगा और इस बार के रंगोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

