Sun. Mar 29th, 2026

IPL 2026: ओपनिंग मैच में कैसी होगी RCB-SRH की प्लेइंग 11? इम्पैक्ट सब पलटेंगे गेम – ipl 2026 rcb vs srh predicted playing xi kohli ishan kishan royal challengers bengaluru vs sunrisers hyderabad tspoa

69c6822e33ffc rcb players 271208477

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च (शनिवार) से होने जा रहा है. ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा और पहली गेंद 7.30 बजे फेंकी जाएगी.

रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. टीम के पास विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारिया शेफर्ड और जैकब बेथेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं.

हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है. तेज गेंदबाज यश दयाल पर्सनल कारणों से बाहर हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बॉलर जोश हेजलवुड अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वो पहले मुकाबले में नहीं खेलेंगे. ऐसे में हाई-स्कोरिंग मानी जाने वाली चिन्नास्वामी की पिच पर आरसीबी के पेस अटैक की असली परीक्षा होगी.

ईशान किशन की कैप्टेंसी का टेस्ट
दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद भी अपनी परेशानियों से जूझ रही है. टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत जरूर है, लेकिन कप्तान पैट कमिंस के चोटिल होने से गेंदबाजी कमजोर हो गई है. ऐसे में ईशान किशन को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है, जिनके सामने सबसे बड़ी चुनौती आरसीबी के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ सीमित गेंदबाजी विकल्पों का सही इस्तेमाल करना होगा.

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी नजरें होंगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कैरेबियाई ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को जैकब बेथेल पर तवज्जो दी सकती है. वहीं वेंकटेश अय्यर को भी प्लेइंग-11 से बाहर रहना पड़ सकता है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद इंग्लिश तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को उतार सकती है, जो पैट कमिंस की अनुपस्थिति में कारगर साबित हो सकते हैं. मुकाबले में इम्पैक्ट सब का रोल भी अहम होगा, जो गेम को पलट को सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और रसिक सलाम डार.
इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर/सुयश शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी.
इम्पैक्ट सब: शिवम मावी/हर्ष दुबे.

कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला सिर्फ रन फेस्ट ही नहीं… बल्कि रणनीति और दबाव की असली परीक्षा भी साबित होगा, जहां दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियां बराबर टक्कर देती नजर आएंगी.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *