Fri. Mar 6th, 2026

Israel-iran War:इस्राइल का दावा- 50 लड़ाकू विमानों ने तबाह किया खामेनेई का भूमिगत बंकर, वीडियो जारी किया – Israel Claims To Destroy Ayatollah Ali Khamenei’s ‘underground Bunker’

khamenei underground bunker 4ab0cb4956eb951bfa09743ecd330004

इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसके 50 लड़ाकू विमानों ने तेहरान में उस भूमिगत बंकर पर हमला किया है, जिसे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए बनाया गया था। इस्राइल ने एक बयान में दावा किया कि यह परिसर मध्य तेहरान की सड़कों के नीचे पूरी तरह फैला हुआ था और इसमें बैठक कक्ष भी शामिल थे। बयान में यह भी कहा गया कि खामेनेई की हत्या के बाद भी वरिष्ठ अधिकारी इस सुविधा का इस्तेमाल करते रहे। 

 

आईडीएफ ने ईरान में औद्योगिक इलाके को खाली करने को कहा

इसके अलावा, इस्राइली सेना ने ईरान के शहर कोम के एक औद्योगिक इलाके के लोगों को तत्काल वहां से बाहर निकल जाने को कहा है। आईडीएफ ने अपने फारसी भाषा एक्स खाते पर एक पोस्ट में कोम शोकोहियेह औद्योगिक क्षेत्र का नक्शा साझा किया। नक्शे में एक इलाके को लाल रेखाओं से चिह्नित किया गया है। सेना ने कहा कि वह यहां आने वाले कुछ घंटों में कार्रवाई करेगी। सेना ने लोगों से कहा कि नक्शे में दिखाए गए क्षेत्र को तुरंत खाली कर दें। इस्राइली सेना के मुताबिक, इस इलाके में रुकना लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है। 

तेहरान में स्कूल पर हमला हुआ: ईरानी विदेश मंत्रालय

वहीं, इरानी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इस्राइली ने राजधानी तेहरान में एक प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमला तेहरान के निलोफर स्क्वार स्थित प्राथमिक विद्यालय पर हुआ। उन्होंने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें स्कूल की कक्षाओं की खिड़कियां टूटी हुई दिखाई दे रही हैं और अंदर काफी मलबा फैला हुआ है। हालांकि, उन्होंने इस हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी।

 

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है…)

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *