Fri. Mar 6th, 2026

ISRO Rocket Launch Today Live Updates: ISRO ने फिर किया कमाल, सबसे भारी रॉकेट ने भरी उड़ान, CMS-03 सैटेलाइट लॉन्च

isro lvm3 cms03 launch live updates india heaviest communication satellite liftoff from sriharikota

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

ISRO Rocket Launch Today Live Updates: ISRO ने श्रीहरिकोटा से LVM3–M5 रॉकेट लॉन्च किया जो CMS-03 सैटेलाइट को लेकर अंतरिक्ष की ओर रवाना हुआ. यह भारत का सबसे भारी रॉकेट है, जिसने उड़ान के 131 सेकंड बाद S200 स्टेज अलग किया.

ख़बरें फटाफट

ISRO ने फिर किया कमाल, सबसे भारी रॉकेट ने भरी उड़ान, CMS-03 सैटेलाइट लॉन्चISRO ने सबसे भारी रॉकेट LVM-3 के जरिए CMS-03 कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च किया.

ISRO Rocket Launch Today News Live Updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को एक और ऐतिहासिक उड़ान दर्ज की है. श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से भारत के सबसे भारी रॉकेट LVM3–M5 ने उड़ान भरी, जो संचार उपग्रह CMS-03 को लेकर अंतरिक्ष की ओर रवाना हुआ. यह मिशन भारत की अंतरिक्ष संचार क्षमताओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला साबित होगा.

लॉन्च वाहन फिलहाल अपने S200 स्टेज पर है, जो सॉलिड प्रोपेलेंट (HTPB) से संचालित होता है. लगभग 131 सेकंड बाद S200 बूस्टर अलग होगा, जब रॉकेट की गति 2.005 किलोमीटर प्रति सेकंड तक पहुंच जाएगी.

क्या है मिशन की खासियत?

LVM-3 जिसे पहले Geosynchronous Launch Vehicle Mark 3 (GSLV Mk 3) कहा जाता था, तीन तरह के इंजन इस्तेमाल करता है- सॉलिड, लिक्विड और क्रायोजेनिक फ्यूल बेस्ड. यह रॉकेट लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में करीब 8,000 किलोग्राम और जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट (करीब 36,000 किमी ऊंचाई) में 4,000 किलोग्राम तक का भार ले जा सकता है.

ISRO का यह “मॉन्स्टर रॉकेट” अपने अब तक के सातों मिशनों में 100% सफलता हासिल कर चुका है. यही रॉकेट चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 को भी अंतरिक्ष में लेकर गया था. इसके अलावा इसी से GSAT-19 और GSAT-29 जैसे संचार उपग्रहों को भी लॉन्च किया गया.

बदलते समय के साथ नया रोल

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान 2022 में जब वैश्विक लॉन्च विकल्प सीमित हो गए थे, तब ISRO ने इसी LVM-3 रॉकेट से ब्रिटेन की OneWeb कंपनी के 72 सैटेलाइट्स को दो बार लॉन्च किया था. उसी के बाद इस रॉकेट का नाम औपचारिक रूप से LVM-3 रख दिया गया.

क्यों अहम है CMS-03?

CMS-03 सैटेलाइट भारत की दूरसंचार क्षमता को नई ऊंचाई देगा. यह उपग्रह देश के संचार नेटवर्क को और मज़बूत करेगा और सुदूर इलाकों तक इंटरनेट और प्रसारण सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा. आज शाम का यह लॉन्च न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारत की आत्मनिर्भर स्पेस क्षमताओं का भी शानदार प्रदर्शन होगा.

authorimg

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

homenation

ISRO ने फिर किया कमाल, सबसे भारी रॉकेट ने भरी उड़ान, CMS-03 सैटेलाइट लॉन्च

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *