‘पेद्दी’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर राम चरण से ऐसी गलती हो गई, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने स्टेज पर बुमराह को फुटबॉलर बता दिया, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी। अब इस पूरे मामले पर खुद बुमराह का रिएक्शन सामने आया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल इवेंट के दौरान एक रैपिड-फायर सेगमेंट में राम चरण ने जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए कहा कि वो बुमराह के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने ‘फुटबॉल को बहुत आगे पहुंचाया है।’ यह सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े और सोशल मीडिया पर भी यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद एक्टर को इस स्टेटमेंट के लिए काफी ट्रोल किया गया।
राम चरण ने मांगी माफी
हालांकि बाद में राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर इस गलती के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने लिखा, ‘उफ्फ… मैं सच में कई बार नाम भूल जाता हूं। जसप्रीत बुमराह जी से इस मिक्स-अप के लिए माफी चाहता हूं। भीड़ और एक्साइटमेंट के बीच यह एक इंसानी गलती थी। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं और उनके खेल का बड़ा फैन हूं। वह हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं।’