नई दिल्ली (JEE Mains 2026 Result LIVE). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज, 16 फरवरी 2026 को जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट घोषित करने के लिए तैयार है. लगभग 13 लाख से अधिक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जेईई मेन स्कोरकार्ड देख सकेंगे. ये नतीजे पहले 12 फरवरी 2026 को जारी होने थे, लेकिन फिर एनटीए ने ट्वीट कर रिजल्ट में देरी की जानकारी दी थी. जेईई मेन सत्र 1 में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं.
February 16, 202609:46 IST
JEE Main Result 2026 LIVE: परसेंटाइल और परसेंटेज में क्या अंतर है?
जेईई मेन परसेंटाइल बनाम प्रतिशत लाइव: कई स्टूडेंट्स परसेंटाइल और परसेंटेज के बीच कंफ्यूज्ड रहते हैं. पर्सेंटाइल दर्शाता है कि आपने कितने प्रतिशत छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है, न कि यह आपके द्वारा प्राप्त अंकों का प्रतिशत है.
February 16, 202608:47 IST
JEE Mains 2026 Result LIVE :जेईई मेन में किन सवालों को ड्रॉप किया जाता है?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: अगर जेईई मेन परीक्षा की किसी शिफ्ट में कोई प्रश्न तकनीकी खराबी या गलत विकल्प के कारण हटाया गया है तो उसके अंक एनटीए की गाइडलाइंस के अनुसार सभी छात्रों को मिल सकते हैं या कुल पूर्णांक में से उसे घटा दिया जाएगा.
February 16, 202608:45 IST
JEE Main Final Answer Key 2026 LIVE: जेईई मेन फाइनल आंसर की कब आएगी?
जेईई मेन फाइनल आंसर-की लाइव: जेईई मेन रिजल्ट के साथ या उससे कुछ घंटे पहले फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी. इससे उम्मीदवार देख सकेंगे कि किन चुनौतियों को स्वीकार किया गया है और किन प्रश्नों को ड्रॉप किया गया है. इससे अपना रिजल्ट समझना आसान हो जाता है.
February 16, 202608:42 IST
JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी
जेईई मेंस रिजल्ट 2026 लाइव: सूत्रों के अनुसार, एनआईसी (NIC) सर्वर पर डेटा पुशिंग शुरू हो चुकी है. इस हिसाब से किसी भी वक्त ‘View Scorecard’ का टैब होमपेज पर दिखाई दे सकता है. हालांकि एनटीए आमतौर पर देर रात जेईई मेन रिजल्ट जारी करता है.
February 16, 202608:08 IST
JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन में कम नंबर आने पर क्या करें?
जेईई मेन 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट केवल एक पड़ाव है. इसमें कम स्कोर आने पर माता-पिता को बच्चे पर दबाव नहीं बनाना चाहिए. ध्यान रखें कि जेईई मेन सत्र 2 अभी बाकी है. काउंसलिंग के दौरान कई अन्य बेहतरीन कॉलेजों के विकल्प भी खुले रहते हैं.
February 16, 202608:04 IST
JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट लाइव: जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अचानक ट्रैफिक बढ़ेगा. इस स्थिति में सर्वर स्लो होगा और जेईई मेन वेबसाइट क्रैश भी हो सकती है. ऐसे में घबराएं नहीं और कुछ देर इंतजार करने के बाद फिर से जेईई रिजल्ट वेबसाइट पर लॉगिन करें.
February 16, 202608:00 IST
JEE Mains 2026 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं क्या?
जेईई मेंस 2026 रिजल्ट लाइव: एनटीए ने स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड जारी होने के बाद अंकों के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का कोई प्रावधान नहीं होगा. नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के जरिए विभिन्न शिफ्टों की कठिनाई को संतुलित कर अंतिम स्कोर तैयार किया गया है.
February 16, 202607:59 IST
JEE Advanced 2026 Eligibility LIVE: जेईई एडवांस के लिए क्या पात्रता है?
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पात्रता लाइव: जेईई मेन रिजल्ट के आधार पर केवल टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स (सभी श्रेणियों को मिलाकर) जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे. अपेक्षित कट-ऑफ (Percentile): सामान्य श्रेणी के लिए यह लगभग 93-95, OBC-NCL के लिए 80-82, और SC/ST के लिए 50-60 के बीच रहने का अनुमान है.
February 16, 202607:40 IST
JEE Main 2026 Result LIVE: जेईई मेन स्कोरकार्ड पर क्या होगा?
जेईई मेन स्कोरकार्ड 2026 लाइव: जेईई मेन स्कोरकार्ड पर कई जरूरी डिटेल्स मिलती हैं. जेईई मेन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद ये डिटेल्स जरूर चेक कर लें-
- फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के अलग-अलग पर्सेंटाइल स्कोर.
- कुल NTA पर्सेंटाइल स्कोर.
- ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कैटेगरी रैंक.
- जेईई एडवांस्ड के लिए क्वॉलिफाइंग स्टेटस.
February 16, 202607:38 IST
JEE Main 2025 Result LIVE: जेईई मेन रिजल्ट कैसे चेक करें?
जेईई मेन रिजल्ट 2026 लाइव: जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद आप उसे नीचे लिखे स्टेप्स से चेक कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें.
- होमपेज पर ‘JEE Main 2026 Session 1 Result’ लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें.
- सिक्योरिटी पिन भरकर ‘Submit’ बटन दबाएं.
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
- इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
