Sun. Mar 29th, 2026

Kerosene Rules:ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, केरोसिन नियमों में दी ढील; सप्लाई बढ़ाने का रास्ता खोला – India Kerosene Rules Relaxed Energy Fuel Crisis Supply Petroleum Ministry Policy Iran War Energy Impact Rural

iithhana sakata ka bca bugdhhaya karasana ka kata 17c66babee2c31b609a915ef7e101183

होर्मुज संकट और वैश्विक तनाव के बीच भारत सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने केरोसिन यानी मिट्टी के तेल की सप्लाई आसान बनाने के लिए नियमों में ढील दी है। इसका मकसद है कि जिन इलाकों में गैस या बिजली की कमी है, वहां लोगों को खाना बनाने और रोशनी के लिए तुरंत केरोसिन मिल सके।


Trending Videos

सरकार ने साफ किया है कि पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंस से जुड़े कुछ नियमों को अस्थायी तौर पर आसान किया गया है। इससे 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जरूरत के हिसाब से केरोसिन की सप्लाई की जा सकेगी। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ईरान युद्ध के कारण दुनिया भर में ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो रही है और कई जगह ईंधन की कमी की आशंका बनी हुई है।

क्या इस फैसले से लोगों को राहत मिलेगी?

सरकार का कहना है कि इस कदम से आम लोगों को सीधा फायदा होगा। खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में जहां अभी भी लोग केरोसिन पर निर्भर हैं। सरकार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर तुरंत केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी को खाना बनाने या रोशनी के लिए परेशानी न हो। यह फैसला अस्थायी है, लेकिन हालात सामान्य होने तक इसे जारी रखा जाएगा।

खबर अपडेट की जा रही है…

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *