Wed. Feb 25th, 2026

Mangal Gochar 2026: मंगल का कुंभ राशि गोचर, शनि की ढैय्या झेल रही इस एक राशि का लग सकता है जैकपॉट! – Mangal Gochar 2026 rashifal shani ki dhaiya lucky zodiac signs opportunity in career job business tvisu

69981207b896c mangal gochar 2026 204922684

Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. मंगल अब 2 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे. इस राशि में चार ग्रह पहले से बैठे हैं. शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में राहु, सूर्य, बुध और शुक्र पहले से मौजूद हैं. ऐसे में मंगल का कुंभ राशि में गोचर काफी अहम माना जा रहा है. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र का कहना है कि कुंभ राशि में मंगल के आते ही कई राशियों को जबरदस्त लाभ होगा. जबकि कुछ जातकों को बहुत सावधान के साथ आगे बढ़ना होगा. आइए विस्तार से जानते हैं.

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं. मेष राशि के 11वें भाव में मंगल पहुंचेंगे, जो कि लाभ का स्थान है. पेशेवर मोर्चे पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है, उन्हें जल्द खुशखबरी मिलेगी. इस दौरान आपकी स्किल, मेहनत और डिसीजन आपको लाभ कराएंगे.

वृषभ राशि
वृष राशि वृष राशि से दसवें घर में मंगल का यह गोचर होगा. वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं. जो कुंभ राशि में ही मंगल का स्वागत कर रहे हैं. इनके साथ सूर्य, बुध और राहु भी बैठे हैं. ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए खूब प्रयास करना होगा. मेहनती लोगों के लिए के लिए यह समय अच्छा दिख रहा है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को नेगेटिव सोच से बचना है. इस दौरान कान के कच्चे बिल्कुल न रहें. यानी कान से सुनी किसी बात पर तुरंत भरोसा न करें. ऐसे लोगों के लिए यह समय अच्छा नहीं. बड़ा नुकसान उठाएंगे.

कर्क राशि
कर्क राशि कर्क राशि से आठवें घर में मंगल का यह गोचर हो रहा है. कर्क राशि के जो लोग जॉब करते हैं, उन्हें सावधान रहना है. बेवजह की चीजों को लेकर किसी विवाद में न पड़ें. बहस, डिबेट आदि से बचें. अपने सीनियर अधिकारियों से किसी भी तरह का मतभेद न बढ़ाएं. नाप-तौल कर बोलेंगे तो अच्छा रहेगा.

सिंह राशि
सिंह राशि से सातवें घर में मंगल का यह गोचर हो रहा है. यह गोचर सिंह राशि के लिए बहुत अच्छा माना जा रहा है. सिंह राशि पर शनि की ढैय्या भी चल रही है. आपको पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलेगी. मेहनत का परिणाम बहुत अच्छा मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर भी आपको प्राप्त होंगे. जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें व्यापार में लाभ होगा. कमाई अच्छी रहेगी. अपनी मेहनत से सपनों को साकार करने का समय है.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मतभेद से बचना चाहिए. बड़े निवेश या जोखिम लेने से फिलहाल दूरी रखना बेहतर रहेगा. छात्रों के लिए समय अनुकूल है और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी रहेगा.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ संकेत दे रहा है. नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. धन आवक की स्थिति बेहतरीन रहेगी. लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. ताकि लाभ का पूरा फायदा मिल सके.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को जल्दबाजी से बचना चाहिए. गुस्सा नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए संयम जरूरी है. करियर में सफलता पाने के लिए मेहनत बढ़ानी होगी. पारिवारिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा.

धनु राशि
धनु राशि के लिए यह गोचर साहस और प्रयास बढ़ाने वाला रहेगा. करियर और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. परिवार से जुड़े मामलों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. गलत संगति से दूरी बनाए रखना लाभदायक होगा.

मकर राशि
मकर राशि वालों को अपने काम समय पर पूरा करना होगा. करियर में सुधार के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है. वाणी पर नियंत्रण रखने से रिश्ते बेहतर रहेंगे. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को प्रयास जारी रखने की सलाह है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही यह गोचर हो रहा है, इसलिए यहां के लोगों को विशेष सावधानी रखनी होगी. कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन सकारात्मक सोच से सफलता मिल सकती है. खर्चों पर नियंत्रण और अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचना बेहतर रहेगा.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय खर्च बढ़ाने वाला हो सकता है. बजट संतुलित रखना जरूरी होगा. कार्यस्थल पर विवाद से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रिश्तों को संभालने के लिए धैर्य और समझदारी जरूरी रहेगी.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *