Sun. Mar 29th, 2026

MI vs KKR: सूर्यकुमार यादव को क्यों बनाया गया इम्पैक्ट प्लेयर? जानें हार्दिक-मुंबई इंडियंस की प्लानिंग – MI vs KKR Why Suryakumar Yadav named an impact player Hardik pandya rohit sharma aksp

69c9357421cfb mumbai indians suryakumar yadav 292134571

भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में इम्पैक्ट सब्स की सूची में रखा, जबकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे. पिछले सीजन में रोहित कई मैचों में मुंबई के लिए इम्पैक्ट सब्स के तौर पर खेले थे.

आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन हार्दिक ने जब प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो कई लोग हैरान रह गए क्योंकि उसमे सूर्यकुमार यादव नहीं थे. सूर्या को इलेवन में शामिल नहीं किया गया और लक्ष्य का पीछा करते समय उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा.

मुंबई ने अफगानिस्तान के स्पिनर AM Ghazanfar को डेब्यू का मौका दिया. वहीं  शार्दुल ठाकुर और शेरफोन रदरफोर्ड ने भी फ्रेंचाइजी के लिए पहला मैच खेला. टीम ने पिछले सीजन 14 पारियों में 388 रन बनाने वाले रेयान रिकेल्टन को Quinton de Kock पर तरजीह दी. चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में Trent Boult को जगह मिली.

क्यों सूर्या बने इम्पैक्ट सब

इसके पीछे मुंबई इंडियंस की खास रणनीति भी हो सकती है. कप्तान सूर्या जब इम्पैक्ट सब के रूप में खेलेंगे तो उनके वर्कलोड को भी अच्छे से मैनेज किया जा सकता है. साथ ही वह बल्लेबाजी में और अधिक फ्रेश रहकर खेल सकते हैं और इससे एक गेंदबाजी का भी अतिरिक्त विकल्प मुंबई को मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: MI vs KKR, IPL 2026 Live Score: एलन-रहाणे कर रहे छक्के-चौकों की बरसात, 50 के पार केकेआर

टॉस के वक्त क्या बोले हार्दिक

टॉस के समय हार्दिक ने कहा, “पिच अच्छी लग रही है. यह आमतौर पर जितनी दिखती है उससे थोड़ी ज्यादा हरी नजर आ रही है. देखते हैं क्या होता है. यह हमारा किला है, हमारा मैदान है और हमें उम्मीद है कि हम दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. हमने कुछ हफ्ते पहले तैयारी शुरू कर दी थी और खिलाड़ियों को पर्याप्त समय मिला है.”

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उन्होंने “वानखेड़े में इतनी घास पहले कभी नहीं देखी.” केकेआर ने तीन विदेशी खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया. 

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 35 में से 24 मुकाबले जीते हैं. वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई का रिकॉर्ड 10-2 का है. हालांकि 2024 से दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में केकेआर 2-1 से आगे है.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11ः रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट. 

इम्पैक्ट सब्स: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार. 

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग XI: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजारबानी.

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया
 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *