04:07 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: रियान आउट हुए
एएम गजनफर ने रियान पराग को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका दिया है। तिलक वर्मा ने बाउंड्री पर रियान का शानदार कैच पकड़ा। रियान आठ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।
03:56 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: सूर्यवंशी आउट हुए
शार्दुल ठाकुर ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी के बाद सूर्यवंशी भी पवेलियन लौट गए हैं। सूर्यवंशी छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए।
03:51 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: राजस्थान को पहला झटका
राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा है। यशस्वी 17 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।
03:31 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: राजस्थान की पारी शुरू
मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरू हो गई है। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।
03:08 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
03:02 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। हार्दिक ने बताया कि जसप्रीत बुमराह को इस मैच के लिए आराम दिया गया है और दीपक चाहर को मौका मिला है। राजस्थान की टीम में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। राजस्थान ने इस महत्वपूर्ण मैच के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। जडेजा के अलावा नांद्रे बर्गर भी एकादश में शामिल हैं।
02:37 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है राजस्थान
रॉयल्स फिलहाल 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, जिससे उसके 16 अंक हो जाएंगे। इससे वह प्लेऑफ के अंतिम स्थान के दो अन्य दावेदार पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों पर कम से कम एक अंक की बढ़त हासिल कर लेगा।
02:16 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: जीत के साथ विदा लेना चाहेगा मुंबई
मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है और वह जीत के साथ विदाई लेने के लिए प्रतिबद्ध होगा। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है।
02:12 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: प्लेऑफ से एक कदम दूर राजस्थान
राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने से एक जीत दूर है। अगर टीम मुंबई को हरा देती है तो प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी और पंजाब किंग्स तथा कोलकाता नाइट राइडर्स दौड़ से खुद ही बाहर हो जाएंगी। वहीं, अगर मुंबई ये मुकाबला जीती तो राजस्थान का सफर समाप्त हो जाएगा तथा प्लेऑफ का फैसला केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच से होगा।
02:08 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: 54 के स्कोर पर राजस्थान को लगा तीसरा झटका, कप्तान रियान भी पवेलियन लौटे
IPL Live Cricket Score, MI vs RR Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 का ग्रुप चरण आज समाप्त हो रहा है। मौजूदा सीजन का यह आखिरी डबल हेडर है। दिन के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। राजस्थान के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है। अगर टीम जीत दर्ज करने में सफल रही तो सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी और अगर टीम हारी तो उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई की टीम इस मैच में उलटफेर कर पाती है या नहीं।
