Fri. Apr 10th, 2026

Nitish Kumar:आज से अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे नीतीश कुमार, राज्यसभा में शपथ लेने से पहले क्या कहा? – Bihar Politics: Cm Nitish Kumar Swearing-in Ceremony In Rajya Sabha Today: Jdu, Nda, Bjp

nitish rajya sabha 854dfcb08503c5dea2d5acb9e9633562

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज राज्यसभा से अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। आज दोपहर सवा 12 बजे वह राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए समारोह का आयोजन किया गया है। राज्यसभा में सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। कुछ देर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास राज्यसभा के लिए निकलेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनके आवास पर पहुंचे हैं। 

एक दिन पहले यानी नौ अप्रैल को दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब हम यहीं रहेंगे, वहां नए लोगों को मौका मिलेगा। बहुत समय तक यहां (दिल्ली) काम किया है, अब फिर से यहीं काम करूंगा। 20 साल तक बिहार में बहुत काम किया है। यह काम आगे भी काम जारी रहेगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है। नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। 

पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से भी मुलाकात करेंगे सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलकात करेंगे। उनके साथ ललन सिंह और संजय झा भी रहेंगे। बिहार में नई एनडीए सरकार के प्रारूप को लेकर सीएम नीतीश कुमार गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत कर सकते हैं। नई सरकार का मंत्रिमंडल कैसा रहेगा? कौन रिपीट होंगे? किस नए चेहरे को मौका दिया जाएगा? इस पर सीएम नीतीश कुमार अपनी राय रखेंगे। 

दिल्ली से लौटने के बाद देंगे अपना इस्तीफा

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही दिल्ली से पटना लौटेंगे। इसक बाद 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक करेंगे। इसके बाद एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सीएम नीतीश कुमार अपने इस्तीफे की घोषणा करेंगे। इसके बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *