Sat. Mar 21st, 2026

PM मोदी ने भारत को पश्चिम एशिया की आग से बचा रखा है, राजनाथ सिंह ने किया खुलासा, कूटनीति से रुकेगा महाविनाश

Rajnath Singh 2026 03 ef207d075cfbb91b5020736b746452cd

होमताजा खबरदेश

दुनिया जल रही है, पर PM मोदी ने भारत को बचा रखा है; ईरान-US जंग पर बोले राजनाथ

Last Updated:

राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की तरफ से वैश्विक स्तर पर पैदा हुए संकट को दूर करने के लिए जो भी उनके द्वारा कोशिश की जा रही है, उसका समर्थन किया जाना चाहिए.

दुनिया जल रही है, पर PM मोदी ने भारत को बचा रखा है; ईरान-US जंग पर बोले राजनाथZoom

राजनाथ सिंह ने कहा कि सिर्फ कूटनीति के जरिए ही जंग को रोका जा सकता है.

हलद्वानी. राजनाथ सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है. आप जानते हैं इस समय दुनिया में युद्ध चल रहा है. जिस तरह से पश्चिम एशिया में लगातार हमले हो रहे हैं, मैं समझता हूँ कि भारत ही नहीं, पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है.

भारत ने साफ तौर पर अपने पक्ष को रखते हुए कहा है और हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है कि युद्ध से समाधान नहीं निकलेगा. समाधान निकलेगा तो संवाद और कूटनीति से निकलेगा. बातचीत और कूटनीति के जरिए ही विश्व की इस समस्या का समाधान निकाला जाना चाहिए.

जब दुनिया में युद्ध चल रहा हो तो दुनिया का कोई देश बिना प्रभावित हुए नहीं रह सकता. हो सकता है उस घड़ी में भारत भी प्रभावित हो, लेकिन आज तक हमारे प्रधानमंत्रीजी ने अपनी योग्यता, अपनी क्षमता, अपनी सूझबूझ के आधार पर भारत को संकट में भी फँसने नहीं दिया है.

मोदीजी के द्वारा वैश्विक स्तर पर पैदा हुए इस संकट को दूर करने के लिए जो भी उनके द्वारा कोशिश की जा रही है, उसका समर्थन किया जाना चाहिए.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *