Last Updated:
PM Modi Siliguri Rally : सिलीगुड़ी की चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सरकार पर सीधा हमला बोला. पीएम ने घोषणा की कि 4 मई के बाद भाजपा की सरकार बनते ही टीएमसी के 15 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज के हर ‘पैसे’ और हर ‘पल’ का हिसाब लिया जाएगा. उत्तर बंगाल को टीएमसी के ‘भय-राज’ से मुक्त कराने का पीएम ने संकल्प लिया. पढ़ें सिलीगुड़ी रैली में पीएम मोदी की पांच बड़ी बातें

सिलीगुड़ी रैली में पीएम मोदी हुए भावुक.
सिलीगुड़ी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिलीगुड़ी के कवाखाली मैदान से टीएमसी सरकार को चेतावनी दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल की जनता अब ‘भय’ और ‘सिंडिकेट’ को और अधिक बर्दाश्त नहीं करेगी. सिलीगुड़ी में पीएम मोदी की यह जनसभा भाजपा के लिए उत्तर बंगाल में अपनी स्थिति और मजबूत करने का बड़ा माध्यम है. उत्तर बंगाल की जनता में टीएमसी सरकार के प्रति जो गुस्सा है, उसे पीएम ने अपने भाषण के जरिए स्पष्ट रूप से सामने रखा. उन्होंने साफ कर दिया कि यह चुनाव केवल वोट डालने का नहीं, बल्कि ‘टीएमसी के पापों’ के अंत का चुनाव है. पीएम मोदी ने शनिवार को रोड-शो के दौरान बच्चों को जो देखा था, उस पल को याद कर भावुक हो गए.
पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें:
हिसाब का समय आ गया है: पीएम ने टीएमसी को चुनौती देते हुए कहा, “4 मई के बाद भाजपा की सरकार बनते ही टीएमसी से पिछले 15 सालों के हर पल और हर पाई का हिसाब लिया जाएगा.”
उत्तर बंगाल की उपेक्षा का अंत: मोदी ने कहा कि टीएमसी की नीति हमेशा से उत्तर बंगाल को डराने, धमकाने और उपेक्षित रखने की रही है. अब यह नीति नहीं चलेगी.
राजनीतिक हिंसा पर वार: उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी टीएमसी के खिलाफ बोलता है, उसे धमकाया जाता है या उनकी हत्या कर दी जाती है. पीएम ने कहा, “बहुत हो गया (Enough is enough), बंगाल इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेगा.”
Phenomenal atmosphere in Siliguri! It reflects a strong connect with BJP’s development agenda. West Bengal is turning away from TMC’s politics of corruption and inefficiency. @BJP4Bengal
