नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने News18 ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी से एक्सक्लूसिव बातचीत में रक्षा नीति, सैन्य आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता पर खुलकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत अब ‘डिफेंस इम्पोर्टर’ नहीं, बल्कि ‘डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पावर’ बन चुका है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में राफेल की सफलता से लेकर AMCA प्रोजेक्ट, ब्रह्मोस एक्सपोर्ट, ड्रोन इंडस्ट्री और S-400 मिसाइल सिस्टम तक – राजनाथ ने हर अहम मुद्दे पर स्पष्ट रुख दिखाया. उनका संदेश सीधा था, ‘भारत अब किसी के दबाव में नहीं, अपनी शर्तों पर चलेगा.’ पढ़ें, राजनाथ सिंह के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू की 10 बड़ी बातें
1. राफेल ने ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया ‘करिश्मा’
2. मिग-21 रिटायर, तेजस पर पूरा भरोसा
मिग-21 के विदाई के साथ राजनाथ ने साफ कहा कि अब भारत की उम्मीद तेजस पर टिकी है. उन्होंने कहा कि तेजस न सिर्फ मिग का रिप्लेसमेंट है बल्कि अगली पीढ़ी के कॉम्बैट मिशन का आधार बनेगा. तेजस के नए बैच पर काम तेजी से चल रहा है. साथ ही, मार्क-2 और नेवल वर्जन की टेस्टिंग में भी गति लाई गई है. राजनाथ ने कहा, ‘तेजस ने साबित किया है कि भारत खुद अपना फाइटर डिजाइन और बना सकता है.’
3. अब भारत में ही बनेगा फाइटर जेट इंजन
