Last Updated:
Rajnath Singh on Rafale: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान में घुसकर उसके नौ एयरबेस को नुकसान पहुंचाया. इस दौरान राफेल लड़ाकू विमान ने अहम भूमिका निभाई थी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी माना कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल की भूमिका करिश्माई थी.
राजनाथ सिंह ने खुलकर अपनी बात कही. नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की रक्षा क्षमता अब नई ऊंचाइयों को छू रही है. उन्होंने बताया कि राफेल फाइटर जेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर में करिश्मा दिखाया है और भारतीय वायुसेना की ताकत को कई गुना बढ़ाया है. नेटवर्क-18 ग्रुप के एडिटर इन चीफ राहुल जोशी से बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने भारत की रक्षा तैयारियों पर खुलकर अपनी बात कही. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर उनके 9 एयरबेस तबाह कर दिए थे. इस दौरान राफेल सहित अन्य विमानों ने अहम भूमिका निभाई थी.
स्वदेशी ड्रोन का निर्माण भी हुआ शुरू
राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध में ड्रोन की भूमिका बेहद अहम हो चुकी है और भारत ने स्वदेशी ड्रोन निर्माण पर काम शुरू कर दिया है. उन्होंने विश्वास जताया कि अमेरिका से मिलने वाले MQ-9 ड्रोन तय समय पर मिल जाएंगे. वहीं, भारत के बने ड्रोन भविष्य में अहम भूमिका निभाएंगे. रक्षा मंत्री ने बताया कि रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम की और यूनिटें भारत खरीद सकता है, जबकि Su-57 फाइटर जेट को लेकर बातचीत अभी शुरुआती स्तर पर है.
ब्रह्मोस के विदेशों से आ रहे ऑर्डर
राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल की सफलता ने विदेशों में भी ध्यान खींचा है, जिससे भारत के रक्षा निर्यात में तेजी आएगी. अभी भारत करीब 25,000 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट कर रहा है और सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक इसे 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाया जाए. राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन की दिशा में सबसे तेजी से बढ़ रहा है. सरकार ने 550 से अधिक सैन्य उपकरणों को “पॉजिटिव इंडिजेनाइजेशन लिस्ट” में शामिल किया है, जिन्हें अब विदेशों से नहीं खरीदा जाएगा.
न्यूक्लियर सबमरीन प्रोजेक्ट में थोड़ी देरी होगी
राजनाथ सिंह ने कहा कि करीब 2,500 उपकरणों का निर्माण भारत में शुरू हो चुका है, जो स्वदेशीकरण की बड़ी सफलता है. उन्होंने बताया कि ‘अग्नि-VI’ इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का परीक्षण जल्द होगा और यह देश को गर्व से भर देगा. वहीं, न्यूक्लियर सबमरीन प्रोजेक्ट में थोड़ी देरी जरूर हुई है, लेकिन प्रगति संतोषजनक है. राजनाथ सिंह ने अंत में कहा, “जो होगा, अच्छा होगा… भारत आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है.”

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें
