Sun. Mar 29th, 2026

Ram Navami Prasad । Bengaluru Hospital । राम नवमी के प्रसाद में ऐसा क्या था? फॉरेंसिक लैब में भेजा गया, पेट दर्द और उल्टी से बेहाल हुए 60 लोग

Karnataka Police 2026 03 7ea8d2b29f103ce385e015126670eb51

होमताजा खबरदेश

राम नवमी के प्रसाद में ऐसा क्या था? पेट दर्द और उल्टी से बेहाल हुए 60 लोग

Last Updated:

जिला स्वास्थ्य अधिकारी लक्का कृष्णा रेड्डी ने घटना पर बड़ा बयान दिया है. रेड्डी ने कहा, ‘रविवार तड़के 60 लोग बीमार पड़ गए, इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर हैं’. प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी को एडमिट कराया. करीब 46 लोगों का इलाज देवनहल्ली के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में चल रहा है. बाकी बचे मरीजों को एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.

राम नवमी के प्रसाद में ऐसा क्या था? पेट दर्द और उल्टी से बेहाल हुए 60 लोगZoom

कर्नाटक पुलिस ने राम नवमी प्रसाद मामले की जांच शुरू कर दी है. (फाइल फोटो)

बेंगलुरु. बेंगलुरु (ग्रामीण) जिले में राम नवमी का प्रसाद खाने के बाद लगभग 60 लोग बीमार पड़ गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को लगभग 400 लोगों ने प्रसाद खाया था और उनमें से कई लोगों ने पेट दर्द, उल्टी तथा दस्त जैसे लक्षणों की शिकायत करना शुरू कर दिया. उन्हें रविवार तड़के अस्पताल ले जाया गया.

बेंगलुरु ग्रामीण जिला के स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) लक्का कृष्णा रेड्डी ने देवनहल्ली में पत्रकारों से कहा, ‘रविवार तड़के 60 लोग बीमार पड़ गए. इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर हैं.’ करीब 46 लोगों को देवनहल्ली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जबकि शेष लोगों को एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.

फॉरेंसिक लैब में भेजा गया प्रसाद का सैंपल
घटना की जानकारी मिलते ही हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों ने हालात का पूरा जायजा लिया. बीमारी का असली कारण पता लगाने के लिए कड़ा एक्शन लिया गया है. मंदिर के प्रसाद को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले की असली सच्चाई सामने आ पाएगी. प्रशासन पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *