09:26 AM, 02-Apr-2026
सामने आने लगे रिव्यू, श्रीराम के लुक में जमे रणबीर
ग्रैंड टीजर लॉन्च और रणबीर के लुक रिवील से पहले कई लोगों के रिव्यू भी सामने आ रहे हैं। जहां लोग रणबीर के लुक की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इस नितेश तिवारी की ‘रामायण’ तो भव्य और दिव्य बता रहे हैं।
#JaiShriRam… Just watched the new glimpse – #Rama – from the most-awaited epic #Ramayana, and I am mesmerised.
It is breathtaking, no doubt, but more importantly, the glimpse lives up to the massive, gigantic expectations.#RanbirKapoor, who portrays Lord Rama, looks… pic.twitter.com/rzDnxE4EQH
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 1, 2026
09:04 AM, 02-Apr-2026
तैयार है मंच, बस कुछ वक्त की देरी
ग्रैंड टीजर लॉन्च के लिए स्टेज पूरी तरह से तैयार है। पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। जहां दिख रहा है कि स्टेज तैयार है। बस अब इंतजार है मेकर्स और कास्ट का वहां पहुंचने का और ‘रामायण’ से रणबीर कपूर का लुक रिलीज होने का।
All Set For the GREATEST GLIMPSE OF INDIAN CINEMA 🧨🧨🧨🔥🔥🔥#RanbirKapoor as RAMA is coming 🏹#Ramayana pic.twitter.com/fpnDwLYCqg
— Freak4Flims (@Freak4Flims) April 2, 2026
08:56 AM, 02-Apr-2026
टीजर लॉन्च से पहले साथ दिखी ‘रामायण’ की टीम

नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा और रणबीर कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया
‘रामायण’ के ग्रैंड टीजर लॉन्च और श्रीराम के लुक की झलक सामने आने से पहले अभिनेता रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा के साथ नजर आए। इस दौरान तीनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। जबकि पैप्स ने इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
08:37 AM, 02-Apr-2026
आलिया ने की राम के लुक में रणबीर की तारीफ

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
– फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
टीजर और रणबीर का लुक सामने आने से पहले इसको लेकर लोग अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर की राम के लुक में तारीफ की है। प्रशंसकों के साथ वर्चुअल बातचीत के एक वीडियो में आलिया रामायण के राम वाले सीन को लेकर अपनी खुशी जाहिर करती नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘रामायण का एक हिस्सा कल रिलीज होने वाला है। इसे राम वाला हिस्सा कहते हैं। मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली हूं, इसलिए कृपया इसे देखें और इसका समर्थन करें।’ आगे रणबीर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल शानदार है। मुझे लगता है कि रणबीर ने बहुत ही खूबसूरती से काम किया है और मैं आप लोगों के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। यह सचमुच लाजवाब है।
alia bhatt talking about ramayana and ranbir kapoor in the zoom meet and saying it’s out of the world… supportive wife energy we love to see it <3 pic.twitter.com/TCIqy4IzoK
— ً (@softiealiaa) April 1, 2026
08:26 AM, 02-Apr-2026
Ramayana Teaser Live: थोड़ी देर में रिलीज होगा ‘रामायण’ का टीजर; आलिया ने की श्रीराम बने रणबीर कपूर की तारीफ
कुछ देर का इंतजार और दर्शकों के सामने होगा साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ का टीजर, जिसमें फिल्म से रणबीर कपूर की राम के किरदार में झलक देखने को मिलेगी। फैंस इस टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स फिल्म की एक नई झलक जारी करने जा रहे हैं, जिसका शीर्षक है ‘राम’। सारी तैयारी हो चुकी है, बस इंतजार है उस ग्रैंड लॉन्च का, जिसके लिए फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं।
