Tue. Mar 31st, 2026

Rbse 12th Result 2026:विज्ञान में पांच विद्यार्थियों के आए 99.80%, कला में तीन अव्वल; वाणिज्य का भी हाल जानें – Rajasthan Board Rbse 12th Result 2026 Toppers List Check Stream Wise Toppers Marks Percentage Performance

rajasathana mathhayamaka shakashha brada 12va paranaema 9d17d91e8b43f76d9a0982cd1d4f89cd

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 12वीं कक्षा (कला, वाणिज्य और विज्ञान) का परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी करते हुए अव्वल आए विद्यार्थियों को फोन पर बधाई भी दी।

इस वर्ष विज्ञान वर्ग में 5 छात्रों ने संयुक्त रूप से 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं कला वर्ग में तीन विद्यार्थियों ने 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। वाणिज्य वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक के साथ एक छात्रा अव्वल आई।

विज्ञान वर्ग में छात्राओं का दबदबा

विज्ञान वर्ग में कुल 2,87,068 छात्र रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 2,85,299 परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ग का कुल परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा। छात्रों का पास प्रतिशत 97.02 जबकि छात्राओं का 98.34 प्रतिशत रहा। फर्स्ट डिवीजन में 1,78,051 में से 1,46,644 छात्र और 1,07,248 में से 98,836 छात्राएं पास हुईं।

नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें-

कला वर्ग में भी छात्राएं आगे

कला वर्ग में 5,91,023 छात्र रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 5,83,201 परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ग का परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। छात्रों का पास प्रतिशत 96.68 और छात्राओं का 98.29 प्रतिशत दर्ज किया गया। फर्स्ट डिवीजन में 2,72,970 में से 1,56,818 छात्र और 3,10,231 में से 2,27,252 छात्राएं सफल रहीं।

पढ़ें- RBSE 12th Arts Results 2026: नतीजों से 11 दिन पहले हो गई थी मौत, श्रीगंगानगर की निकिता ने हासिल किए 93.80% अंक

वाणिज्य में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर

वाणिज्य वर्ग में 30,798 छात्र रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 30,580 परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ग का कुल परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा। छात्रों का पास प्रतिशत 94.04 जबकि छात्राओं का 92.82 प्रतिशत रहा। फर्स्ट डिवीजन में 20,666 छात्रों में से 13,976 छात्र और 9,914 छात्राओं में से 8,096 छात्राएं पास हुईं।

मार्च में पहली बार जारी हुआ रिजल्ट

12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं, जिसमें कुल 9,10,009 छात्र रजिस्टर्ड थे। बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है जब 12वीं का परिणाम मार्च महीने में घोषित किया गया। इससे पहले 10वीं का परिणाम 24 मार्च को जारी किया जा चुका है, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *