Fri. Feb 20th, 2026

Shikhar Dhawan-sophie Shine:शिखर और सोफी पर चढ़ा धुरंधर का फीवर, संगीत में जमकर थिरके; वायरल हुआ क्यूट वीडियो – Shikhar Dhawan Sophie Shine Sangeet Dance Viral Video Cricketer Shikhar Dhawan Wedding News In Hindi

shakhara safa 50979797c72b06dfdeec864bd9d91c51


पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह जल्द ही सोफी शाइन के साथ सात फेरे लेंगे। शादी से पहले आयोजित संगीत समारोह में दोनों ने जमकर डांस किया, जिसका क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले गुरुवार को धवन ने सोफी के साथ संगीत समारोह की तस्वीरें भी साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।




Trending Videos

Shikhar Dhawan Sophie Shine Sangeet Dance Viral Video Cricketer Shikhar Dhawan Wedding News in Hindi

शिखर धवन-सोफी शाइन
– फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)


धुरंधर के गाने पर जमकर थिरके शिखर और सोफी

शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का एक क्यूट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह धुरंधर के गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। प्रशंसकों को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 


Shikhar Dhawan Sophie Shine Sangeet Dance Viral Video Cricketer Shikhar Dhawan Wedding News in Hindi

शिखर-सोफी
– फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)


कौन हैं शिखर की होने वाली दुल्हन सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन शिखर धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स समूह की परोपकारी शाखा है। सोफी को सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और वह बीते कुछ समय से धवन के प्रोफेशनल और पर्सनल सफर का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।


Shikhar Dhawan Sophie Shine Sangeet Dance Viral Video Cricketer Shikhar Dhawan Wedding News in Hindi

शिखर-सोफी
– फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)


कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। सोफी को आईपीएल 2024 के दौरान भी पंजाब किंग्स के मैचों में शिखर के साथ देखा गया था।


Shikhar Dhawan Sophie Shine Sangeet Dance Viral Video Cricketer Shikhar Dhawan Wedding News in Hindi

शिखर-सोफी
– फोटो : Shikhar Dhawan (instagram)


चैंपियंस ट्रॉफी से शुरू हुई चर्चाएं

इस रिश्ते को लेकर पहली बार चर्चाएं तब तेज हुईं, जब शिखर धवन को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टैंड्स में सोफी शाइन के साथ देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूदगी ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी।


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *