Fri. Mar 20th, 2026

South Korea:ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 50 लोग घायल; कई के फंसे होने की आशंका – Fire At South Korea Auto Parts Factory Many Injured Feared Death Updates

fire rohru 27ee1bd44a3263959d1bdfbf28ddbf48

दक्षिण कोरिया की एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई है, जिसकी चपेट में आकर कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं। घटना दक्षिण कोरिया के शहर देयजियोन में घटी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया की नेशनल फायर एजेंसी के अनुसार, घायलों में 35 लोगों की हालत गंभीर है। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में फैक्ट्री परिसर से घना काला धुआं उठता दिखाई दिया।

Trending Videos

आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं

अभी यह साफ नहीं है कि फैक्ट्री के अंदर कितने कर्मचारी फंसे हुए हैं। अग्निशमन विभाग ने आशंका जताई है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। आग लगने की सूचना दोपहर में मिली थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने के लिए 200 से अधिक दमकलकर्मियों और 70 से ज्यादा वाहनों को तैनात किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री किम मिन-सोक हालात पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने आग पर काबू पाने और राहत-बचाव कार्यों के लिए सभी संसाधनों और कर्मियों की पूर्ण तैनाती के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- West Asia: ऊर्जा संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम; रूसी तेल खरीद पर 30 दिन की नई छूट, इन देशों को रखा गया बाहर

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *