Thu. Mar 5th, 2026

Sultanpur:पाकिस्तान भेज रहे थे गोपनीय डाटा, जासूसी के आरोप में यूपी के दो युवक कर्नाटक में गिरफ्तार – Up: Two Suspected Youths From Sultanpur Arrested From Karnataka, Accused Of Spying

hathakaugdha arrest 447815afdb801b3fc08645545a9a67ac

कर्नाटक के उडुपी पुलिस ने जिन दो युवकों को समुद्री सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करने के मामले में पकड़ा है, उसके बारे में अभी लोकल पुलिस कुछ कहने से बच रही है। बताया जा रहा है कि लोकल पुलिस कर्नाटक से मिले इनपुट के आधार पर जानकारी जुटाने में जुटी है। हालांकि पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने साफ कहा कि अभी उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है,अगर सुरक्षा एजेंसियां हमसे संपर्क करती हैं तो जांच में मदद की जाएगी।

कर्नाटक के उडुपी जिले की पुलिस ने देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए सुल्तानपुर के दो युवकों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रोहित (29) और संत्री (37) के रूप में हुई है, उडुपी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार रोहित मालपे स्थित कोचीन शिपयार्ड में इंसुलेटर था, जबकि संत्री केरल के कोचीन शिपयार्ड में काम करता था। दोनों युवक गोपनीय दस्तावेज, वेसल नंबर और जहाज निर्माण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सीधे पाकिस्तान के फोन नंबरों पर भेजते थे।

मोबाइल से मिली गोपनीय जानकारी

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि विदेशी नंबरों पर संवेदनशील सूचनाएं भेजी गई थीं, जिससे भारत की समुद्री सुरक्षा तंत्र को गंभीर खतरा हो सकता था। जांच एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार लीक हुई जानकारी में रक्षा जहाज़ों, कार्गो वेसल्स व अन्य तकनीकी विवरण शामिल हो सकते हैं।

जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से कई चैट, दस्तावेज़ और मीडिया फाइलें बरामद की गई हैं। इनकी फॉरेंसिक जांच कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जासूसी कब से चल रही थी और क्या इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है।

अभी हमें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है, अगर हमसे जानकारी मांगी जाएगी तो हम उसे प्रोवाइड कराएंगे।

-कुंवर अनुपम सिंह, एसपी सुल्तानपुर

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *