Sun. Mar 15th, 2026

Telangana:फार्महाउस की अवैध पार्टी में नेताओं और व्यापारियों का लगा जमघट, पुलिस ने जब्त किया नशीला पदार्थ – Rangareddy Farmhouse Party Raid: Ex-mla Rohit Reddy Among 5 Test Positive For Drugs

aparathha 02e711e8424082acb91e19e31e8e2d9a

तेलंगाना पुलिस ने रंगा रेड्डी जिले के एक फार्महाउस पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को खबर मिली थी कि यहां बिना अनुमति के पार्टी चल रही है। रात करीब 9:30 बजे जब पुलिस टीम वहां पहुंची, तो दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी नमित शर्मा ने बंदूक से एक राउंड गोली चला दी।

जांच में पता चला कि यह बंदूक रितेश रेड्डी की है। रितेश रेड्डी पूर्व विधायक रोहित रेड्डी के छोटे भाई हैं। बंदूक का लाइसेंस तो सही है, लेकिन इसे नमित शर्मा ने चलाया जो गैरकानूनी है। पुलिस ने मौके से दो ग्राम सफेद पाउडर भी बरामद किया। शक है कि यह नशीला पदार्थ (ड्रग्स) है।

ये भी पढ़ें: Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश; पश्चिमी विक्षोभ का देश में दिखेगा असर

पार्टी में कुल 10 लोग मौजूद थे, जिनमें 9 पुरुष और 1 महिला शामिल है। इनमें पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी और टीडीपी के एलुरु सांसद पुट्टा महेश कुमार जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इनके अलावा रितेश रेड्डी, नमित मिश्रा, एम. रमेश, श्रवण कुमार, विजय कृष्ण, रवि और अर्जुन रेड्डी भी वहां मौजूद थे।

पुलिस ने इन लोगों का ड्रग टेस्ट किया। इसमें 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें रोहित रेड्डी, नमित मिश्रा, रितेश रेड्डी, कौशिक रवि और अर्जुन रेड्डी के नाम शामिल हैं। चेवेल्ला डीसीपी योगेश गौतम ने बताया कि सभी के सैंपल और भी जांच के लिए भेजे गए हैं। पूरी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कानून के हिसाब से सख्त कार्रवाई करेगी।

अन्य वीडियो-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *