Mon. Apr 6th, 2026

TMC नेता की जी हुजूरी पुलिस को पड़ी भारी, सरकारी गाड़ी में बैठाकर नामाकन करने ले गए, ECI ने

TMC Leader ECI 2026 04 030fb6fda658a0de1d064239156cd867

होमताजा खबरदेश

TMC नेता को पुलिस जीप में करावाया नामाकन, ECI ने एक मिनट में अकल लगा दी ठिकाने

Last Updated:

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई करते हुए नैहाटी के थाना प्रभारी (IC) को निलंबित कर दिया है. आरोप है कि उन्होंने नैहाटी नगर पालिका के चेयरमैन (TMC नेता) को नामांकन के लिए पुलिस वाहन में SDO कार्यालय पहुंचाया. भाजपा नेता अर्जुन सिंह द्वारा वीडियो के साथ शिकायत किए जाने के बाद आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह कड़ा फैसला लिया है.

TMC नेता को पुलिस जीप में करावाया नामाकन, ECI ने एक मिनट में अकल लगा दी ठिकानेZoom

चुनाव आयोग ने सख्‍त रुख अपनाया.

बैरकपुर: पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पुलिस और प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले नैहाटी पुलिस स्टेशन के प्रभारी (IC) को चुनाव आयोग के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक राजनीतिक दल के नेता को पुलिस की गाड़ी में लिफ्ट दी थी. यह मामला तब तूल पकड़ा जब बैरकपुर के पूर्व सांसद और भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर चुनाव आयोग का ध्यान खींचा.

वीडियो में नैहाटी नगर पालिका के चेयरमैन और टीएमसी (TMC) नेता अशोक चटर्जी को बैरकपुर के एसडीओ (SDO) कार्यालय में नैहाटी पुलिस स्टेशन की गाड़ी से उतरते हुए देखा गया.

· आरोप: अशोक चटर्जी वहां टीएमसी उम्मीदवार की नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने आए थे. सरकारी और विशेष रूप से पुलिस वाहन का इस्तेमाल किसी राजनीतिक गतिविधि के लिए करना आदर्श चुनाव आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *