Top News:ईरान के कई तेल डिपो पर हमले, टी20 विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत; पढ़ें सुर्खियां… – Top Headlines Today Important And Big News Stories Of 8th March 2026 Updates On Amar Ujala
{“_id”:”69acca106df4816cc70ca887″,”slug”:”top-headlines-today-important-and-big-news-stories-of-8th-march-2026-updates-on-amar-ujala-2026-03-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”TOP News: ईरान के कई तेल डिपो पर हमले, टी20 विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत; पढ़ें सुर्खियां…”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:30 AM IST
आज की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। तेहरान में तेल डिपो और ईंधन भंडारण केंद्रों पर बड़े हमलों के बाद शहर में आग और धुएं से दहशत फैल गई। इस्राइल ने इन हमलों की पुष्टि की है, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिनाब के एक स्कूल पर हुए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। वहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को वैश्विक परमाणु खतरा बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई को दुनिया के लिए जरूरी बताया है। विश्लेषकों का मानना है कि ईरान की रणनीति पारंपरिक जीत हासिल करने के बजाय लंबे समय तक संघर्ष झेलकर विरोधियों पर दबाव बढ़ाने की है। दूसरी ओर इस तनाव का असर दुनिया और भारत तक दिख रहा है। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार ने वहां फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए अभियान तेज किया है और सात दिनों में 52 हजार से अधिक भारतीयों को वापस लाया गया है। वहीं देश में अन्य घटनाएं भी चर्चा में रहीं। ओडिशा में बोर्ड परीक्षा के बाद घूमने गए पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विनायक दामोदर सावरकर को महान देशभक्त बताते हुए उनके हिंदुत्व विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं की उपलब्धियों और भागीदारी पर भी जोर दिया गया। देश और दुनिया के सभी अपडेट जानने के लिए इस पेज पर बने रहे…