अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में वार्ता जारी है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि किसी भी नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता और ‘हम जीते हैं’; उन्होंने चीन को चेतावनी भी दी। इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मुद्दे पर ईरान ने छह अरब डॉलर की जब्त संपत्ति जारी करने की शर्त रखी है, जिसे लेकर अमेरिका सहमत नहीं बताया जा रहा है। रक्षा समझौते के तहत लगभग 13,000 पाकिस्तानी सैनिक और 10 से 18 लड़ाकू विमान सऊदी अरब में तैनात किए गए हैं। मौसम को लेकर आईएमडी ने उत्तर भारत समेत 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी दी है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान होर्मुज में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने में सक्षम नहीं है, जिससे समुद्री मार्ग प्रभावित हुआ है और इसका असर इस्लामाबाद वार्ता पर भी पड़ सकता है। इस बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान और तुर्किये को लेकर सख्त बयान दिया और हमलों की चेतावनी दी। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए नई ईवी नीति 2026-2030 का मसौदा जारी किया गया है, जिसका लक्ष्य पेट्रोल-डीजल वाहनों को धीरे-धीरे हटाना है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर पहली जीत दर्ज की। वहीं मशहूर गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

2 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : व्हाइट हाउस/आधिकारिक वेबसाइट/वीडियो ग्रैब
US: ईरान से वार्ता पर ट्रंप बोले- नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता, हम जीते हैं; चीन को दी धमकी
अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को पाकिस्तान में ऐतिहासिक वार्ता जारी है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी वार्ता को ज्यादा अहमियत नहीं दी। उन्होंने कहा कि किसी भी नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ‘हम जीते हैं’। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘देखते हैं क्या होता है, शायद समझौता हो जाए, शायद न हो।’ पढ़ें पूरी खबर

3 of 11
भूकंप (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Earthquake: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके, 4.6 रही तीव्रता
जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप सुबह 4 बजकर 32 मिनट पर आया। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। पढ़िए पूरी खबर

4 of 11
ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बातचीत जारी
– फोटो : पीटीआई
US-Iran Meeting: होर्मुज खोलने के लिए ईरान ने अमेरिका के सामने रखी ये शर्त, लेकिन मानने को तैयार नहीं यूएस
पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता में तेहरान की फ्रीज छह अरब डॉलर की संपत्ति को जारी करना अहम मुद्दा है। यह संपत्ति अभी कतर में जमा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक ईरानी सूत्र ने बताया कि कतर समेत विदेश में फ्रीज संपत्तियों को जारी करना होर्मुज से सुरक्षित आवाजाही तय करने से सीधे तौर पर जुड़ा है। छह अरब डॉलर की यह राशि सबसे पहले 2018 में रोकी गई थी। पढ़ें पूरी खबर

5 of 11
पाकिस्तान और सऊदी अरब में रक्षा समझौता
– फोटो : एक्स/खालिद बिन सलमान
Pakistan: सऊदी अरब में तैनात हुए पाकिस्तान के 13000 सैनिक, रक्षा समझौते के तहत लड़ाकू विमान भी पहुंचे
पाकिस्तान का एक सैन्य दल, जिसमें लगभग 13,000 सैनिक और 10 से 18 लड़ाकू विमान शामिल हैं, सऊदी अरब पहुंच गया है। यह तैनाती पिछले वर्ष हुए संयुक्त रणनीतिक रक्षा समझौते के तहत की गई है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह दल पूर्वी क्षेत्र स्थित किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पर तैनात किया गया है। इसमें पाकिस्तान वायु सेना के लड़ाकू विमान और सहयोगी विमान शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
