UGC और SC/ST एक्ट के खिलाफ दिल्ली में फिर हल्लाबोल, पुलिस ने लिया क्विक एक्शन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सवर्ण समाज की ओर से UGC और SC-ST एक्ट के विरोध में रामलीला मैदान में रैली बुलाने की घोषणा की गई थी. हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस रैली की अनुमति नहीं दी थी. इसके बावजूद कुछ प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान के बाहर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार कई प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और कुछ लोग विरोध जताने के लिए सड़क पर लेट गए. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाया और कई लोगों को हिरासत में लेकर बसों में बैठाकर वहां से ले जाया गया. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवान भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.