Sun. Mar 15th, 2026

Unnao:लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकराने के बाद पलट गई स्लीपर बस, 20 यात्री घायल; दो लखनऊ रेफर – Unnao: Sleeper Bus Overturns On Lucknow-agra Expressway, 20 Passengers Injured

1 e405a49bfa9c906c692310e3cfe2bb43

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मटरिया टोल प्लाजा के पास शनिवार रात करीब 11:30 बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे तारकोल भरे टैंकर को ओवरटेक करते समय टकरा गई। अनियंत्रित बस लहराते हुए पलट गई। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बीस यात्रियों को चोटें आईं। अधिक घायल नौ घायलों को औरास सीएचसी भेजा गया। बाद में दो की हालत गंभीर होने से लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। 

गोरखपुर से 50 सवारियां लेकर स्लीपर बस शनिवार रात दिल्ली जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर मटरिया टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करते समय उसमें टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों को चालक और सहयोगी भाग गए। गश्ती टीम की सूचना पर पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को निकाला।

गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को एंबुलेंस से औरास सीएचसी भेजा गया। जबकि अन्य की रेस्क्यू टीम ने मरहम पट्टी की। हालत गंभीर होने से दो घायलों को सीएचसी से लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया। टैंकर तारकोल (डामर) भरा था। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि नौ यात्रियों को ज्यादा चोटें आई थीं। दो को रेफर किया गया है, जबकि एक यात्री को सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। अन्य का इलाज चल रहा है।

यह यात्री हुए घायल

मुकेश यादव (24) निवासी पूरा बाजार अयोध्या, सानिया (18) अयोध्या, शाबिरा (38) अयोध्या, नितिन पांडेय (18) मलावन बस्ती, कुतुबुद्दीन (40) महाराजगंज और हिमांशु (19) निवासी सीवान बिहार शामिल हैं। इसमें शाबिरा और कुतुबुद्दीन को लखनऊ रेफर किया गया।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *