Tue. Mar 17th, 2026

Up:’एक कत्ल कर चुका हूं, दूसरा तेरा करूंगा’, पंचायत में सास और साले की हत्या; बरेली कांड की पूरी कहानी – Young Man Stabbed His Mother-in-law And Brother-in-law To Death In The Panchayat

bareilly double murder 5a64b05e206133116827379c7cc118fc


बरेली के इज्जतनगर थाना इलाके के रहपुरा चौधरी में सोमवार दोपहर हुए दोहरे हत्याकांड ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने हर पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेने का निर्देश दे रखा है, पर इज्जतनगर पुलिस ने इसको कोई तवज्जो नहीं दी। 

सायमा ने रविवार सुबह डायल 112 को कॉल करके पति की करतूत बयां की थी। फिर शाम को इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर पति से जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद पुलिस का रवैया लचर रहा।

सायमा की बहनें शिफा और अनम ने बताया कि शनिवार शाम विवाद के बाद अफसर घर पर ताला लगाकर चला गया था। बहन और बच्चों के कपड़े व जरूरी सामान घर में ही बंद हो गए। जब डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो सायमा ने पूरी बात बताई। 




Trending Videos

young man stabbed his mother-in-law and brother-in-law to death In the Panchayat

आरोपी अफसर खां
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस ने दूसरी चाबी से ताला खुलवाकर कपड़े आदि सामान दिलवाया और चली गई। अफसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देने की बात कही। शिफा और अनम ने बताया कि इसके बाद शाम को इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर सायमा ने पति पर दहेज मांगने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय सायमा को घर भेज दिया। 

 


young man stabbed his mother-in-law and brother-in-law to death In the Panchayat

मुठभेड़ स्थल पर जांच करते एसएसपी और एसपी सिटी
– फोटो : पुलिस


रविवार रात और अगली सुबह तक अफसर घर में ही था, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा। यदि पुलिस तहरीर पर सक्रिय हो जाती और अफसर को गिरफ्तार कर लेती तो शायद मां और भाई की जान बच जाती। सायमा की भी यह हालत नहीं होती। ऐसे में इज्जतनगर थाने के लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।


young man stabbed his mother-in-law and brother-in-law to death In the Panchayat

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आरोपी
– फोटो : अमर उजाला


अफसर पर विश्वास नहीं… मै भी साथ चलूंगा

शिफा ने बताया कि पंचायत के लिए जब मां और बहन राशिद के घर जाने लगीं तो भाई आदिल आ गया। दोनों को रोककर पूरी बात पूछी। जब उसे बताया गया कि अफसर से बातचीत के लिए जा रहे हैं तो आदिल ने कहा कि मुझे उस पर भरोसा नहीं है। आसमां ने रोकने की कोशिश की, पर आदिल साथ चला गया। उन लोगों को क्या पता था कि अफसर उनके खून का प्यासा है और ऐसी घटना कर देगा।

 


young man stabbed his mother-in-law and brother-in-law to death In the Panchayat

पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते एसएसपी
– फोटो : संवाद


एक कत्ल कर चुका हूं… दूसरा तेरा करूंगा

इज्जतनगर थाने में दी तहरीर में सायमा की ओर से कहा गया है कि अफसर खां घर से एक लाख रुपये दहेज लाने की बात कह रहा है और मारपीट करता है। शनिवार शाम को उसने तबल (एक तरह का धारदार हथियार) से हमला भी किया। कहा कि एक कत्ल कर चुका हूं… दूसरा तेरा करूंगा। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो उसकी जान बच गई। अफसर पर हत्या के साथ ही चोरी और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी पहले से दर्ज है।

 


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *