Fri. Feb 20th, 2026

Up Assembly Session 2026 Live:सीएम योगी बोले- यूपी अब स्टार्टअप का हब, सपा का स्टार्टअप कट्टा और बम बनाना था – Up Assembly Budget Session Conclude 2026 Live Cag Report Cm To Address House, Updates In Hindi

sathana ma blta saema yaga 9aa4f056306f0c564df3236b71db5463

08:06 AM, 20-Feb-2026

“एसजीपीजीआई लखनऊ में पार्टनरी हेल्थ केयर सेंटर का निर्माण करेंगे”

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में स्वास्थ्य विभाग ने 75 हजार नियुक्तियां की हैं। अब हम एसजीपीजीआई लखनऊ में पार्टनरी हेल्थ केयर सेंटर उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। इसके लिए 859 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वहीं, अयोध्याधाम में 500 बेड के अस्पताल की घोषणा हमने की है। 27 मेडिकल कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था की गई है। 

प्रदेश के अंदर हर एक सेक्टर में यूपी आगे बढ़ा है। हमने छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। इसके बाद भी सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाएं उनके लिए बंद नहीं की जाएंगी।

07:55 AM, 20-Feb-2026

विकसित भारत जी राम जी ज्यादा व्यावहारिक

सीएम योगी ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना ज्यादा व्यावहारिक है। पहले 100 दिन का रोजगार दिया जाता था। अब 125 दिन का दिया जाएगा। अगर उन्हें रोजगार नहीं दिया गया तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। मनरेगा तो सिर्फ गड्ढा खोदने और पाटने की योजना थी। अब पक्का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मनरेगा तो कांग्रेस की तरह की ही योजना थी। 

07:44 AM, 20-Feb-2026

यूपी बना ग्रोथ इंजन, 50 लाख से ज्यादा निवेश प्रस्ताव मिले

सीएम योगी ने कहा कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। प्रदेश को निवेश के 50 लाख से ज्यादा प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिससे प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इससे जिन प्रदेशों में यूपी के युवा काम करने जाते थे वहां अब लेबर क्राइसिस हो गया है। हमने स्नातक और परास्नातक के बच्चों के लिए टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए बजट की व्यवस्था की है।

पहले यूपी में भय के कारण पर्यटक नहीं आते थे। अब करोड़ों पर्यटक अयोध्या और काशी में आ रहे हैं। पर्यटकों के आने के कारण वहां की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है जिसका लाभ युवाओं को मिलता है।

07:34 AM, 20-Feb-2026

हर जिले में बनेगा इंप्लायमेंट जोन

सीएम योगी ने कहा कि हमने हर एक जनपद में सरदार पटेल के नाम पर एक इंप्लायमेंट जोन स्थापित करने की बात बजट में कही है। इस योजना के तहत एक छत के नीचे सारे कार्य होंगे। यहां पर युवाओं का कौशल विकास होगा और उन्हें जॉब देने तक का काम एक जोन में होगा। इसी तरह हमने एक जिला एक व्यंजन योजना के लिए बजट का प्रावधान किया है। 

अगले पांच साल में 100 नई टाउनशिप बनाएंगे 

सीएम योगी ने कहा कि हमने तय किया है कि अगले पांच साल में 100 नई टाउनशिप बनाएंगे। इसके लिए हर जिले में एक लैंड बैंक बनाएंगे। ये प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए जरूरी है।

07:26 AM, 20-Feb-2026

सीएम योगी बोले, सपा का स्टार्टअप कल्चर कट्टा-बम बनाना था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्टार्टअप में यूपी परफॉर्मर स्टेट के रूप में सामने आया है। प्रदेश में इस समय 20,000 से ज्यादा स्टार्टअप हैं। सपा को इससे कुछ लेना देना नहीं था क्योंकि सपा का स्टार्टअप कल्चर तो कट्टा और बम बनाना था। आज प्रदेश में जो भी स्टार्टअप हैं उसमें से आधे महिलाओं की ओर से लीड किए जा रहे हैं। 

07:15 AM, 20-Feb-2026

यूपी के विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से ज्यादा पेटेंट की फाइलिंग

सीएम योगी ने बताया कि विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से ज्यादा पेटेंट की फाइलिंग हुई है जिसमें 300 से ज्यादा स्वीकृत हो चुके हैं। 2017 के पहले निजी विश्वविद्यालयों की स्वीकृति के लिए पिक एंड चूज किया जाता था। प्रदेश के छह मंडल तो ऐसे थे कि जहां एक भी विश्वविद्यालय नहीं था। हमने मां शाकुभरी विश्वविद्यालय की स्थापना की। अब इन मंडलों में विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। हम सिर्फ राज्य के ही विश्वविद्यालय नहीं बना रहे हैं बल्कि निजी विश्वविद्यालय को भी बढ़ावा दे रहे हैं साथ ही विदेशी विश्वविद्यालयों को बुला रहे हैं जिससे कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा कर सकें।

04:25 PM, 20-Feb-2026

शिक्षामित्रों-अनुदेशकों के लिए बड़ी घोषणा

सीएम ने आगे कहा कि जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां विद्यालय बनेंगे। इसके लिए 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। शिक्षामित्रों को अप्रैल से 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार देंगे। शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। 

04:13 PM, 20-Feb-2026

यूपी में चलेगी डिजिटल एन्टरप्रेन्योर योजना

सीएम ने डिजिटल एन्टरप्रेन्योर योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके तहत गांवों में आठ हजार डिजिटल उद्यमी स्थापित करेंगे। इसमें 50 फीसदी महिला आरक्षण होगा। यूनियन बजट में कई गई सीमार्ट की घोषणा के तर्ज पर प्रदेश में महिला उद्यमी विपणन उद्योग केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यूपी में पहले मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर की स्थिति बहुत खराब थी। हमने संस्थागत प्रसव की व्यवस्था की, ताकि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहें। इसके लिए एक हजार करोड़ की व्यवस्था करने जा रहे हैं। 

कृषि एक्सपोर्ट के लिए भी हमने बजट में 100 करोड़ की व्यवस्था की है। 40 लाख ट्यूबवेल यूपी में हैं। सपा काल में न लाइट आती थी, न किसान काम कर पाता था। आज 16 लाख किसानों को फ्री बिजली दी जी रहा है। हम किसानों सोलर पैनल भी देने जा रहे हैं। आज ‘खेती की बात खेत में’ होती है। सीएम ने बीच में चुटकी ली कि हालांकि कृषि मंत्री की सेहत नहीं बताती कि वह खेती करते होंगे। 

03:58 PM, 20-Feb-2026

गरीब ब्राह्मण को ही सपा स्कॉलरशिप दे देती

सीएम ने कहा कि गरीब ब्राह्मण को ही सपा स्कॉलरशिप दे देती। 2030 तक पांच गीगवाट डाटा सेंटर क्लस्टर बनाने की योजना है। यदि कोई व्यक्ति एक कुंतल का बोरा गाड़ियों में लाद रहा है, वास्तव में यह अनह्यूमन है। इसकी जगह रोबोटिक्स ले सकता है। इसके लिए हमने 100 करोड़ की व्यवस्था की है। खेतों में दवा डालने, पेस्टीसाइड डालने से किसानों को नुकसान होता था। आज इसकी जगह ड्रोन ले रहा है।

आने वाले समय एआई गेम चेंजर होने वाला है। यूपी सरकार युवाओं को फ्री में एआई टूल उपलब्ध कराएगी। इसके लिए हमने बजट में व्यवस्था की है। लखनऊ और उसके आसपास के जनपदों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित करेंगे। दूसरा काशी-मिर्जापुर यानी विंध्याचल तक इकोनॉमिक जोन विकसित करने जा रहे हैं। सरकार जन विश्वास सिद्धांत के रूप में कार्यक्रम आगे बढ़ाएगी। 

03:52 PM, 20-Feb-2026

हमने कम किया ड्रॉप आउट रेट- सीएम

सीएम ने कहा कि शिक्षा में ड्रॉप आउट रेट सपा के शासनकाल में लगभग 6 था। आज हम इसे 0-3 पर ले आए हैं। आठ हजार न्याय पंचायत तक कंपोजिट विद्यालय ले जाने का लक्ष्य है। पहले हर विधानसभा में एक-एक, फिर हर ब्लॉक में फिर हर न्याय पंचायत तक ले जाएंगे। जहां एक ही छत के नीचे 12वीं तक की पढ़ाई और कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा। 

स्कूलों में शौचालय, पेयजल की व्यवस्था न होने से बच्चियां स्कूल छोड़ देती थीं। हमने हर स्कूल में इनकी सुविधा दी। इससे ड्रॉप आउट रेट कम हुआ। फटा कुर्ता पहनकर, नंगे पैर, फटा बैग लेकर बच्चे स्कूल जा रहा था। जब हमने उसे पैसा देना चाहा तो उसने नहीं लिया। उसने बताया कि भाई है लेकिन वह निजी स्कूल में जाता है। ये कहानी सुनकर हमने प्रदेशभर में हर बेटी को दो जोड़ी ड्रेस, सूज, बैग देने की व्यवस्था की। बाद में हमने सभी बच्चों देने का काम शुरू किया। किसी का जाति, मत मजहब नहीं देखा। सरकार के लिए यह पाप है, यदि सरकार ये सब देखे। 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *