Sun. Apr 5th, 2026

Up News:’उस समय का माफिया था सालार मसूद’, सीएम योगी बोले- आज जो मिट्टी में मिले इनके जैसा ही काम करता था वो – Cm Yogi In Lucknow: Statement On Salar Masud He Was A Mafia Of His Time Sparks Debate At Cultural Event

bharatatha nataya akathama ma saema yaga 5c7f49781e9bcf7da5abdad41a64fa64

राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैयद सालार मसूद गाजी के लिए शॉफ्ट कार्नर रखने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आज के माफियाराज को उसी का अंदाज बताया। कहा कि आज जो मिट्टी में मिले हैं, वो उसी विचारधारा से आते हैं।

सीएम योगी ने रविवार को भारतेंदु नाट्य अकादमी के संपूर्ण भवन एवं दो प्रेक्षागृहों का लोकार्पण किया। 22 करोड़ की लागत से इनका जीर्णोद्धार कराया गया है। 

इस मौके पर सीएम ने कलाविदों, पूर्व छात्रों को सम्मानित किया। साथ ही ‘रंगभेद’ पत्रिका का विमोचन एवं स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने सीएम के सामने नाटक की प्रस्तुति दी।

बीएनए का स्वर्ण जयंती समारोह

दरअसल, गोमती नगर स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी का स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जा रहा है। अकादमी के 50 वर्ष पूरे होने पर आठ दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसमें देशभर से कलाकार पहुंचे हैं।

रविवार को पहले दिन सीएम योगी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर 15 कलाकारों को सम्मानित भी किया। साथ ही नाटक ‘आनंद मठ’ समेत अन्य नाट्य  मंचनों को देखा।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *