Mon. Feb 16th, 2026

Up Vidhan Mandal Session Live:ब्रजेश पाठक बोले-आशा बहुअन का मातृत्व अवकाश भी दई रहेन, सपा से दोगुना मानदेय भी – Up Assembly Budget Session 2026 Live Updates Cm Yogi Government News In Hindi

savasathaya matara brajasha pathaka 92093f79cefabcd31daa2529394a5938

11:55 AM, 16-Feb-2026

ब्रजेश पाठक की अपील- बेहतर दिनचर्या का पालन करें सभी लोग

इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सबसे पहले प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी लोग एक बेहतर दिनचर्या का पालन करें। मोबाइल चलाते हुए रातभर जगे नहीं। स्पोर्टस एक्टिविटी बढ़ाएं। एक्सरसाइज करें। ऐसे तरल पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें, जो शरीर के लिए ठीक न हो। अस्पतालों में कैंसर जांच, हार्ड के मरीजों के लिए इलाज उपलब्ध है। 

11:52 AM, 16-Feb-2026

सदन में उठा कैंसर से हो रही मौतों का मुद्दा

सपा से विधायक इंजीनियर सचिन ने कैंसर से हो रही मौतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तीन हजार से ज्यादा डेथ कैंसर से हो रही हैं। वहीं  दो हजार से ज्यादा लोग हार्ड अटैक से खत्म हो रहे। वैक्सीनेशन के बाद साइड इफेक्ट के रिसर्च के लिए कोई बजट नहीं है। प्रदेश में मिलावटी खाना खूब खाा जा रहा। इन सबकी रोकथाम के लिए सरकार क्या पालिसी बनाएगी?  

11:49 AM, 16-Feb-2026

चित्रकूट में 200 बेड का नया अस्पताल बनाया

इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चित्रकूट में हमने 200 बेड का एक नया अस्पताल बनाया है। जहां, पूरी तरह सुविधाएं दी जा रही हैं। हमारी लिस्ट में मेडिकल कॉलेज भी है। हम लगातार MBBS, MCH की सीटें बढ़ा रहे हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज हो, यह सोच लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। 

11:47 AM, 16-Feb-2026

चित्रकूट में मेडिकल कॉलेज बनेगा या नहीं

सपा विधायक ने पूछा कि चित्रकूट में मेडिकल कॉलेज बनेगा? इसके लिए हमारे जिले के लोगों ने खून से तक पत्र लिखा, लेकिन इस पर कुछ नही होगा? वहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। 

11:44 AM, 16-Feb-2026

शिशु मृत्यु दर-मातृ मृत्यु दर में आई कमी

इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज शिशु मृत्यु दर 2023 में 37 रह गई है। वहीं मातृ मृत्यु दर पहले 1 लाख पर 167 थी, अब 141 रह गई है। 

11:42 AM, 16-Feb-2026

आंगनबाड़ी केंद्रों के जर्जर भवनों पर उठे सवाल

सपा विधायक ने सहारनपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों के जर्जर भवनों समेत प्रदेश में पुष्टाहार को लेकर सवाल खड़े किए? कुपोषित बच्चों पर कितना सुधार हुआ?

11:36 AM, 16-Feb-2026

178 अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त कर दिए – ब्रजेश पाठक

इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि हमें निजी अस्पतालों की करीब 500 शिकायतें मिलीं, 178 अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। 280 अस्पतालों पर एफआईआर कराई गई, जो मानक के विपरीत चल रहे थे। जो लोग निजी अस्पतालों को टारगेट करके उनसे वसूली करते हैं, उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई करेंगे। 

11:32 AM, 16-Feb-2026

सदन में उठा निजी अस्पतालों का मुद्दा

सपा विधायक अतुल प्रधान ने सरकार से निजी अस्पतालों के बारे में सवाल पूछा। न सरकारी अस्पतालों में दवा मिलती हैं, न जांचें होती हैं? अस्पतालों की फर्श पर गर्भवती महिलाएं बच्चे जन्म देती हैं। इसी नाकामी से मरीज निजी अस्पतालों की तरफ जाते हैं। क्या निजी अस्पतालों की शिकायतों पर कभी कोई कार्रवाई हुई? क्या सरकार निजी अस्पतालों में फीस, जांच शुल्क नियंत्रण करने पर कोई विचार कर रही है?

11:27 AM, 16-Feb-2026

सर्किट बनाकर पर्यटन का विकास किया जा रहा – पर्यटन मंत्री

इसे जवाब में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि बिना किसी जाति-धर्म के भेदभाव के पर्यटन का विकास कराया जा रहा है। यूपी 12 सर्किट बनाकर पर्यटन का विकास किया जा रहा है। सभी प्रोजे्क्ट समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरे किए जा रहे हैं। 

11:24 AM, 16-Feb-2026

पर्यटन सुविधाएं बढ़ेंगी तो रोजगार भी बढ़ेगा

यूपी में पर्यटन विकास और सुविधाओं को लेकर सदन में सपा विधायक ने सवाल पूछा। कहा कि क्या सरकार सभी धर्मों के पर्यटन को बढ़ाने के लिए समान रूप से पैसा देगी? यदि यूपी में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाया जाता है तो रोजगार भी बढ़ेगा। कौन से स्थल विकसित किए गए, जो पर्यटकों को आकर्षित करें?? 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *